विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, समयबद्धता एवं गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान। डीएम

हल्द्वानी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में यूयूएसडीए, पेयजल निगम, जमरानी तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को आपसी समन्वय एवं सुनियोजित तरीके से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने यूयूएसडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को व्यवस्थित एवं व्यवधान रहित तरीके से संचालित किया जाए। जिन क्षेत्रों में भी कार्य किया जाना है, वहां के स्थानीय नागरिकों एवं प्रभावित लोगों को पहले से कार्यों की जानकारी देते हुए विश्वास में लिया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आमजन को कम से कम असुविधा हो और यूयूएसडीए की कार्यप्रणाली एवं छवि में भी सुधार आए।

जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल से संबंधित सभी कार्य मार्च माह से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि आगामी गर्मियों में शहरवासियों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने शहर में बिछाई जा रही सीवर लाइनों के कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता एवं डीपीआर के अनुरूप कार्य होने की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि शनि बाजार क्षेत्र में निर्माण कार्यों के दौरान सड़क को पूर्णतः बंद न किया जाए तथा यातायात एवं आवागमन सुचारू बनाए रखा जाए। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व गोलापार सहित संबंधित क्षेत्रों के स्टेकहोल्डर्स एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर विचार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जितने क्षेत्र में खुदाई की जाए, उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भरकर आवागमन सुचारू किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों को केवल पत्राचार तक सीमित न रखा जाए, बल्कि अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर नियमित रूप से कार्यों का निरीक्षण एवं फॉलोअप सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सर्दियों का मौसम प्रारंभ हो गया है तथा रात्रि के समय सड़कों पर आवागमन अपेक्षाकृत कम रहता है। ऐसे में रात्रिकालीन समय का अधिकतम उपयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जनसुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, परियोजना निदेशक यूयूएसडीए कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता आदि उपस्थित थे


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।