हरिद्वार। नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कार्यभार सम्भालने से पूर्व हरकी पौडी पहुंचकर मां गंगा का पूजन करते हुए आशीवार्द प्राप्त किया। जिसके पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय पहुंचकर एसएसपी का कार्यभार सम्भाला।

जिसके पश्चात एसएसपी ने सीसीआर टॉवर में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था, अपराध पर अंकुश लगाना, यातायात व्यवस्था की सुदृढ करना, महिला सुरक्षा के अतिरिक्त आगामी आयोजित होने वाले कुंभ मेला-2027 में पुलिस बल को तैयार करना, नशा करने वालों और नशे का कारोबार करने वालों पर कडी कार्यवाही करना होगा।

इसके अलावा शहर में बढती ई रिक्शा की भारमार और हरकी पौडी क्षेत्र में भिखारियों की बढती संख्या को भी नियत्रित करते हुए उनको व्यवस्थित करना होगा।

कप्तान ने कहा कि कल होने जा रहे महाशिवरात्रि पर्व व स्नान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है।

जनपद में जिन शिवालियों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड होती हैं वहां पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उनको व्यवस्थति करने के लिए व्यापक बदोबस्त किये गये है। बता दें कि नवनियुक्त कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर को जनपद हरिद्वार के सम्बंध में अच्छी जानकारी है। जोकि पूर्व में सीओ सिटी समेत एसपी पदों पर रहकर हरिद्वार में अपनी सेवाए दे चुके है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *