Nirvachan,गहन पुनरीक्षण पूर्व तैयारियों के अंतर्गत किसी भी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित न हो जिलाधिकारी- दीक्षित

Nirvachan, District Magistrate Dixit said that the name of any eligible voter should not be deleted by mistake under the preparations before the election and intensive revision.

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक 

सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के निर्देश

हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक  नमावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण की आसन्न घोषणा प्रस्तावित है,इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यलय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जनपद की 11 विधानसभाओं में गहन पुनरीक्षण हेतु 11ईआरओ,64 एईआरओ,1715 मतदेय स्थलों पर 213 बीएलओ/सुपरवाइजर तैनात है।उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण पूर्व तैयारियों के अंतर्गत किसी भी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित न हो तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार ,मतदेय स्थल वार, अनुपस्थित अन्यत्र शिफ्ट एवं मृत मतदाताओं के एएसडी लिस्ट तैयार की गई है, जिन्हें सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही है, उन्होंने कहा यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित हुआ है तो वहा प्रपत्र 6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकता है अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि विधानसभा वार सभी दल बीएलओ की सहायता के लिए बीएलए 2 तैनात करने की अपेक्षा की गई है, जिससे कि वह बीएलओ को बता सके कि यह मतदाता क्षेत्र में निवास करता है और गलत अपमार्जित किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता अनुपस्थित एवं अन्यत्रत शिफ्ट हो गए है एवं मृत हो गए है,उनका नाम संबंधित विधानसभा एवं मतदेय स्थल से मतदाता सूची से पृथक किया जाएगा।इसके लिए उन्होंने सभी से बीएलओ की तैनाती करते हुए गहन पुनरीक्षण की आसन्न घोषणा एवं मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाने हेतु बीएलओ को पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,भाजपा के पदाधिकारी राजकुमार,तेलूराम,मनोज नायक,कांग्रेस के पदाधिकारी सीपी सिंह, कैश खुराना, सोनू शर्मा,संजय कुमार सैनी, बालेश्वर सिंह, बीएस तेजयान, कमल कांत, तबरेज आलम,शहजाद, बसपा के पदाधिकारी धनराज,डॉ परवीन कुमार , राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *