आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, गंगा भोगपुर मल्ला, विकासखंड यमकेश्वर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर पोषण जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग एवं बाल विकास परियोजना यमकेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि नारी और शिशु के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल से ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव मजबूत हो सकती है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे अपने घरों के साथ-साथ समुदाय में भी पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करें। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरु किए गए राष्ट्रीय पोषण अभियान के प्रति आभार जताया और कहा कि प्रधानमंत्री की “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की परिकल्पना अब जमीनी स्तर पर साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएँ समाज के हर वर्ग तक पहुँच रही हैं और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा आशा बहनों के सहयोग से पोषण अभियान को घर-घर तक पहुँचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट ने महिला आयोग और बाल विकास विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति नई चेतना जगाने में अत्यंत प्रभावी हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गयी। दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट, चार शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार, तथा चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई संपन्न की गयी। इसके अलावा नौ कुपोषित बच्चों को पोषण किट और सात किशोरियों को किशोरी किट वितरित कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बबिता देवी ने महिला आयोग की अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया, सुपरवाइजर रेखा नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आफरीन ने महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी उपयोगी जानकारी दी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू डबराल गौड़ ने बताया कि 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक यमकेश्वर क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के तहत रैलियाँ, प्रतियोगिताएँ और जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में किमसार, घोरगड्डी, बुकण्डी, गंगा भोगपुर मल्ला-तल्ला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र की लगभग 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ शामिल हुयी।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *