*“राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत आज तीसरे दिन जनपद के तीन विकासखंड रुड़की,लक्सर एवं बहादराबाद में आयोजित किए गए कार्यक्रम*

*विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाए गए स्टॉल*

*हरिद्वार ।  राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आज तीसरे दिन जनपद की तीन विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया गया, विकासखंड बहादराबाद का कार्यक्रम विधायक रानीपुर आदेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तथा विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विगत दो माह से जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,जिसमें क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया जा रहा है इसके साथ ही विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि तहसील दिवस एवं जिला मुख्यालय में प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उनके द्वारा आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में विगत चार वर्षों में कई महत्वपूर्ण  निर्णय लिए गए है तथा सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओ को धरातल पर उतारकर जिसका लाभ आम जन मानस को उपलब्ध हो रहा हैं।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में विकास के अनेक आयाम स्थापित किए गए हैं। सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता, सुशासन और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन चार वर्षों में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा मुख्यमंत्री के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गया है,जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान उन्हीं के द्वारा पर किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं जानकारी उपलब्ध कराई गई,जिसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 11 लोगो के जीरामजी योजना के जॉब कार्ड पंजीकरण कराए गए,22 लोगों को एनआरएलएम योजना की जानकारी ,02 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन दिए गए,पंचायतीराज विभाग द्वारा 05 लोगो के परिवार रजिस्टर नकल,02 लोगों के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,15 लोगो के राशन से संबंधित जानकारी दी गई,कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा 17 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के आवेदन पत्र प्रधान किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 15 कृषकों को उद्यान कार्ड,सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 04 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई।महिला सशक्तिकरण एवं महिला बाल विकास द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,नंदा गौरा पोषण द्वारा 5 लोगो की जानकारी दी गई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 15 लोगो को राज्य खाद्य योजना,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की जानकारी दी गई,मत्स्य विभाग द्वारा 02 लोगों को योजनों को जानकारी,समाज कल्याण विभा द्वारा 07 लोगों के पेंशन संबंधी आवेदन पत्र एवं जानकारी ,रेशम विभाग द्वारा 20 लोगो को कीट पालन के संबंध में जानकारी दी हुई,पशुपालन विभाग द्वारा 12 लोगो को किशन क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं पशु दवाई वितरित की गई,आयुष विभाग द्वारा 52 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई,स्वास्थ्य विभाग द्वारा 73 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण की गई,डायरी विभाग द्वारा 24 लोगों को डेयरी से संबंधित जानकारी,सहकारिता विभाग द्वारा 18 लोगो को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किशन कल्याण योजना की जानकारी, शिक्षा विभाग द्वारा 30 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख उद्यम सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ,सीओ संजय चौहान,धर्मेंद्र प्रधान,खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी,क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

*विकासखंड रुड़की*

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम विकासखंड रुड़की मे नगर निगम के सभागार में मेयर अनीता अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा की प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे आम जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
इस दौरान बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को महालक्ष्मी कीट वितरित की गई साथ ही महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी,उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, उप नगर आयुक्त अमरजीत कौर,खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

*विकासखंड लक्सर*

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम विकासखंड लक्सर का कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की संचालित जनकल्याणकारी  योजनाओं के लगाए गए स्टालों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा क्रॉस कंट्री रेस मे विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं जानकारी उपलब्ध कराई गई,जिसमें एनआरएलएम 5 लोगो को सीसीएल के चेक एवं 01 व्यक्ति को सीआईएफ के चेक वितरित किए गए,बाल विकास विभाग द्वारा 05 महिलाओं को महालक्ष्मी कीट वितरित की गई।कार्यक्रम में 15 शिकायती पत्र प्राप्त हुए,उनमें से 02 शिकायत का मौके पर निस्तारण की दिया गया, शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल,खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट एवं सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी,विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रहें।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *