“राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत आज दूसरे दिन जनपद के तीन विकासखंड भगवानपुर,खानपुर एवं नारसन में आयोजित किए गए कार्यक्रम*

*विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाए गए स्टॉल एवं पात्र व्यक्तियों को किया गया लाभान्वित एवं क्षेत्रीय जनता को दी गई योजनाओं की जानकारी*

*हरिद्वार।     राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आज दूसरे दिन जनपद की तीन विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया गया, विकासखंड नारसन का कार्यक्रम परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विगत चार वर्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है एवं कई महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारकर योजनाओं का लाभ आमजन मानस को उपलब्ध हो रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियो का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को विकास की दिशा में अग्रणी बनाना है और इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी सरकार इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में विकास के अनेक आयाम स्थापित किए गए हैं। सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन चार वर्षों में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा मुख्यमंत्री के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गया है,जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान उन्हीं के द्वारा पर किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सिंह सैनी,डॉ जयपाल सिंह चौहान, प्रमुख क्षेत्र पंचायत नारसन कोमल चौधरी,उपाध्यक्ष राकेश गिरी, अध्यक्ष किसान मोर्चा रुड़की सुरेश चौधरी, उपाध्यक्ष प्रदेश ओबीसी मोर्चा कविंदर चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता भाजपा सुशील त्यागी,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़, सुशील राठी,मानवेंद्र, जमीर हसन,खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी सहित विभिन्न विभागोभके अधिकारी एवं कर्मचारी,क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

*विकासखंड खानपुर*

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम विकासखंड खानपुर में उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया,जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सहकारिता विभाग द्वारा 22,शिक्षा विभाग द्वारा 45,पशु पालन विभाग द्वारा 50, कृषि विभाग द्वारा 10,राजस्व विभाग द्वारा 10 तथा बाल विकास विभाग द्वारा नंदा गोरा योजना के 40,महालक्ष्मी किट 09,प्रधानमंत्री बाल वंदना योजना के 20 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 ,आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 50 तथा होम्योपैथिक विभाग द्वारा 40 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शुक्ला,खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ,सहायक खंड विकास धिकारी बिलेश्वर पंत,बसायक विकास अधिकारी मेघराज सिंह, प्रधान संगठन के प्रतिनिधि रणबीर सिंह,मनीष कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

*विकासखंड भगवानपुर*

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम विकासखंड भगवानपुर का कार्यक्रम उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाए गए स्टालों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर बाल विकास विभाग के माध्यम से 02 महिलाओं को महालक्ष्मी कीट उपलब्ध कराया गए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भगवानपुर राजेंद्र जोशी एवं सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रहें। *राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल दिनांक 25 मार्च को विकास खंड लक्सर, विकासखंड रुड़की एवं विकासखंड बहादराबाद में जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम।*

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *