ए0एन0टी0एफ, जनपद हरिद्वार

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन पर प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्रसेवा व नशा तस्करी की रोकथाम एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

आज दिनांक 09/06/26 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को गुजरात में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊँची (182 मीटर) प्रतिमा Staute of Unity की जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर उनके दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए जवानो को नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी, एकजुटता एवं राष्ट्र प्रथम और कर्तव्य सर्वोपरि के लिए प्रेरित किया गया ।

साथ ही प्रशिक्षुओ को नशे के विरुद्ध जागरुक करते हुए नशे के दुष्प्रभावो ,नशा तस्करी की रोकथाम एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए नशा मुक्त भारत हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं मानस पोर्टल 1933 की जानकारी दी गयी ।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ऑप्स/ज्वालापुर व ए0एन0टी0एफ टीम , प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण, प्रशिक्षकगण एवं नवनियुक्त 230 प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे।

ए0एन0टी0एफ टीम:-
01-प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ शान्ति कुमार
02-उ0नि0 एल.एस. बुटोला
03-हे0का0 सुनील
04-हे0का0 मुकेश
05-म0का0 दीपा
06-म0का0 चांदनी ।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *