*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत चौथे दिन जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की नरसान के क्षेत्र न्याय पंचायत में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।*

*आयोजित किए गये दोनों बहुउद्वेशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित्व दर्ज कराई गई 92 समस्याएं।*

*दर्ज 92 समस्याओं से 33 का मौके पर किया गया है निस्तारण शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को किया गया प्रेषित*

*बहुउद्वेशीय शिविर में  विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी /सुविधाएं क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई*

*अपर जिलाधिकारी (वित्त) एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी एवं उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।*

*हरिद्वार ।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज चौथे दिन विकास खंड रुड़की के न्याय पंचायत भौरी की ग्राम पंचायत भौरी में अपर जिलाधिकारी (वित्त) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार  कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर।      जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 62 शिकायतें दर्ज कराई गई ,जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया ।

बहुउद्वेशीय शिविर में अपर जिलाधिकारी (वित्त) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शिविर के माध्यम से जिन शिकायतों का निराकरण नहीं हो पाया है,उन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जो मनसा है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार पर ही उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं सुविधा उन्हीं के द्वार पर उपलब्ध हो सके।

इस शिविर में ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, तहसीलदार विकास अवस्थी, खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल सहित संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

*बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्ध कराई गई सुविधा।*

राजस्व विभाग द्वारा 12 लोगों का आय/जाति स्थाई प्रमाण पत्र निर्गत किए गए, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 16 के मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए। पंचायत राज विभाग द्वारा 28 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र परिवार रजिस्टर में संशोधन किया गया, कृषि विभाग द्वारा 06 लोगों को उद्यान कार्ड एवं बीज पौध वितरण किया गया, समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 लोगों का पेंशन प्रकरण सत्यापन किया गया, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 17 लोगों को प्रधानमंत्री मातृत्व बंधन योजना की जानकारी दी गई, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 04 लोगों जानकारी दी, श्रम विभाग द्वारा 07 लोगों के श्रमिक कार्ड नवीनीकरण/पंजीकरण कराया गया, आयुष विभाग द्वारा 150 लोगों को स्वास्थ्य परिक्षण किया गया, पशु पालन,डेयरी, मत्स्य विभाग द्वारा 34 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई, ऊर्जा विभाग में द्वारा 7 लोगों के लाईन हटाने का प्राक्कलन तैयार किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 28 लोगों कों को भू देव ऐप के बारे में जानकारी दी साथ ही मोबाइल में डाउनलोड भी कराये गए, भेषज विभाग द्वारा 58 लोगों को चन्दन व आंवला कृषिकरण की जानकारी दी गई, उद्यान विभाग द्वारा 03 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु 452 आवेदन पत्र भरवाये गये। जनपद अन्तर्गत आज “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया, जिसके अन्तर्गत शिविर में 683 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया तथा विभागों द्वारा 86 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।       

विकास खण्ड लक्सर के न्याय पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के बारातघर महतोली में जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्य्क्षता में आयोजित किया गया। इस शिविर विभिन्न विभागों से संबंधित 30 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसका मौके पर 21 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण हेतु प्रेषित किया गया।

उपजिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बहुउद्देशीय शिविर में जो भी समस्याये दर्ज कराई गई है उनका निस्तारण तत्परता से करने के निर्देश दिए। आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 622 लोगों ने प्रतिभा किया तथा जिसमें 254 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु आवेदन किया गये है 227 लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओ से लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधयाक संजय गुप्ता, ग्राम प्रधान महतोली सहित संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

 


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *