*हरिद्वार पुलिस*

*वर्ष समाप्ति 2025 / नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार किया शहर क्षेत्र का यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी*

*30 तारीख दिसंबर की रात 1200 बजे से प्रभावी हो जाएगा यातायात प्लान*

*हरिद्वार पुलिस की आमजन से अपील यातायात व्यवस्था बनाए जाने में सभी करे सहयोग*

*यातायात व्यवस्था का पालन नहीं करने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा की जाएगी कार्रवाई*

🔹 सामान्य यातायात व्यवस्थाएँ

• यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।

• चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्ज़िट मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

• चण्डी चौक पर दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू होगी।

• सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन → सिंहद्वार → शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।

• टोल प्लाजा पर एक्ज़िट दबाव बढ़ने पर नहर पटरी का प्रयोग किया जाएगा।

• यातायात अधिक होने पर देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा।

1⃣ दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से हरिद्वार आने वाले वाहन रूट:

दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → कोर कॉलेज → ख्याति ढाबा → गुरुकुल कांगड़ी → शंकराचार्य चौक → हरिद्वार

पार्किंग:

• अलकनन्दा

• दीनदयाल

• पंतद्वीप

• चमकादड़ टापू

अत्यधिक दबाव की स्थिति में वैकल्पिक रूट:

नारसन → मंगलौर → नगलाइमरती → लक्सर → फेरूपुर → जगजीतपुर → एसएम तिराहा → शनि चौक → मातृसदन पुलिया

पार्किंग: बैरागी कैम्प

2⃣ दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से अधिक दबाव पर डायवर्जन

• सहारनपुर → मण्डावर → भगवानपुर → अब्दुल कलाम चौक → नगलाइमरती → लक्सर → सुल्तानपुर → फेरूपुर → जगजीतपुर → एसएम तिराहा → शनि चौक → मातृसदन पुलिया

• पार्किंग: बैरागी कैम्प

दिल्ली-मेरठ से नजीबाबाद जाने वाले वाहन:

नारसन → मंगलौर → नगलाइमरती → लक्सर → बालावाली → बिजनौर → नजीबाबाद

3⃣ मुरादाबाद / नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन

(छोटे वाहन) नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → चण्डी चौकी → चण्डी चौक

• पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

(बड़े वाहन) नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन

• पार्किंग: गौरीशंकर, नीलधारा

4⃣ देहरादून / ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहन

• देहरादून / ऋषिकेश → नेपालीफार्म → रायवाला → हरिद्वार

• पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

5⃣ देहरादून/ऋषिकेश से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन

• नेपालीफार्म → रायवाला → चण्डी चौक → NH-344

6⃣ देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले वाहन

• नेपालीफार्म → रायवाला → चण्डी चौक → चण्डी चौकी → श्यामपुर → नजीबाबाद

7⃣ दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से आने वाली प्राइवेट बसें

• नारसन → मंगलौर → नगलाइमरती → लक्सर → सुल्तानपुर → फेरूपुर → जगजीतपुर → एसएम तिराहा → शनि चौक → मातृसदन पुलिया

• पार्किंग: बैरागी कैम्प

8⃣ दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से ऋषिकेश/देहरादून जाने वाले वाहन

• नारसन → मंगलौर → अब्दुल कलाम चौक → मण्डावर → मोहण्ड → देहरादून/ऋषिकेश

🚖 *ऑटो / विक्रम डायवर्जन*

• देहरादून/ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो/विक्रम जयराम मोड़ तक ही आएंगे, आगे नहीं जाएंगे।

• ज्वालापुर/बीएचईएल की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम देवपुरा → शिवमूर्ति → तुलसी चौक से यू-टर्न लेकर डायवर्ट होंगे।

• ⁠ ज्वालापुर की तरफ़ से जाने वाले ऑटो/विक्रम रिक्शा मायापुर फ़ायर स्टेशन सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड़ BHEL तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

• ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

🅿 पार्किंग व्यवस्था (थाने के अन्तर्गत)

💢थाना सिडकुल

• पैंटागन मॉल के वाहन मॉल परिसर में ही

• दबाव पर किर्वी चौक से किर्वी फैक्ट्री सर्विस लेन

💢कोतवाली रानीपुर

• शिवालिकनगर: CISF गेट व चिन्मय कॉलेज के सामने मैदान

💢कोतवाली ज्वालापुर

• रानीपुर मोड क्षेत्र भगत सिंह चौक के पास चन्देला क्लीनिक के सामने, हरिहर मंदिर के पीछे ख़ाली स्थान में

• पुराना रानीपुर मोड़: ऋषिकुल मैदान

💢थाना कनखल

• कृष्णानगर/देशरक्षक तिराहा: नहर पटरी के पास ख़ाली पड़े स्थान में पार्क किया जाएगा

💢कोतवाली नगर हरिद्वार

• वाल्मीकि चौक / पोस्ट ऑफिस तिराहा: मायादेवी पार्किंग


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *