रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, उधमसिंहनगर द्वारा 10 जून से 12 जून, 2026 तक विभिन्न स्थानों पर प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र की छायाप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा/सीवी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गपाल ने बताया कि प्रथम प्लेसमेंट ड्राइव 10 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे खण्ड विकास कार्यालय सभागार, खटीमा में तथा द्वितीय प्लेसमेंट ड्राइव 11 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , आजादनगर ,सितारगंज में आयोजित होगी। इन दोनों प्लेसमेंट ड्राइव में Quess Corp-TATA Motors Ltd., पंतनगर द्वारा NAPS Trainees पद हेतु भर्ती की जाएगी।
उक्त पद के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, स्नातक अथवा आईटीआई (कॉपा एवं सिविल ट्रेड को छोड़कर) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,952 से ₹13,952 प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ ₹2,000 इंसेंटिव प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। कंपनी द्वारा कुल 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसी क्रम में तृतीय प्लेसमेंट ड्राइव 12 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, पुलिस लाइन रोड, रुद्रपुर में आयोजित होगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में Craftsmen Sector-6, पंतनगर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उपलब्ध पदों में कारपेंटर, पेंटर, असेम्बलर एवं हेल्पर शामिल हैं।
कारपेंटर पद हेतु संबंधित कार्य में दक्षता, पेंटर पद हेतु पेंटिंग कार्य का अनुभव तथा न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम ₹13,110 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा तथा अनुभव एवं कार्य दक्षता के आधार पर अधिकतम वेतन देय होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उक्त कंपनी द्वारा कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गपाल ने जनपद के अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने समस्त मूल प्रमाण की छायाप्रतियों, फोटो एवं सीवी के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 05944-250691, 7252030704 एवं 9736333606 पर संपर्क कर सकते हैं


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *