देहरादून।आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, बलवीर रोड, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक में हाल ही में संपन्न विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बैठकों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों, बैठकों एवं बूथ स्तर तक हुए सफल आयोजनों पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 जून को लगातार 12 वर्ष तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रस्तावित देहरादून प्रवास को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरि सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शक्तिकेंद्र बैठकों, SIR अभियान तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।

इस अवसर पर नवनियुक्त दायित्वधारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर तक जिस समर्पण, अनुशासन एवं संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया गया, वह भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को भी इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की विजय का आधार है।

बैठक में विधायक विनोद चमोली उमेश शर्मा काउ विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रदेश पदाधिकारी, दायित्वधारी, महानगर पदाधिकारी, BLA-1, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *