सोंग नदी बेसिन में जल प्रदूषण और रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, जमीनी कार्रवाई पर जोर

सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर
देहरादून, 23 नवंबर 2026: उत्तराखंड में जल प्रदूषण और जलजनित रोगाणुरोधी प्रतिरोध की चुनौतियों से निपटने के लिए अब केवल समस्याओं की पहचान से आगे बढ़कर ठोस कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। इंटरनेशनल वाटर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IWMI) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IITR) के संयुक्त तत्वावधान में 23 और 24 नवंबर 2026 को “Co-designing One Health Interventions for Water Pollution and Waterborne Antimicrobial Resistance (AMR) at River Basin Scale in Uttarakhand” विषय पर यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
CGIAR के सस्टेनेबल एनिमल एंड एक्वेटिक फूड्स (SAAF) कार्यक्रम और इसके ‘वन हेल्थ’ (One Health) दृष्टिकोण के अंतर्गत संचालित इस पहल के प्रमुख बिंदु हैं:
• हॉटस्पॉट और जल – प्रणालि की पहचान: जल गुणवत्ता निगरानी और जलविज्ञान मॉडलिंग (SWAT + BFTM, डिजिटल ट्विन और एआई-आधारित पूर्वानुमान ढांचे) के माध्यम से सोंग नदी बेसिन में प्रदूषण व AMR के हॉटस्पॉट और मार्गों को समझना।
• मार्गदर्शक ढांचा और समाधान सूची: सोंग नदी के पुनर्जीवन के लिए एक साझा वन हेल्थ मार्गदर्शक ढांचा तैयार करना और भूमि, जल तथा खाद्य प्रणालियों (स्रोत से लेकर संपर्क तक) में जलजनित AMR घटाने के लिए बहु-क्षेत्रीय ‘कैटलॉग ऑफ सॉल्यूशंस’ विकसित करना।
• बहु-विभागीय समन्वय: सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण, पशुपालन, जनस्वास्थ्य, नदी कायाकल्प, ICAR, BAIF, WHO और अन्य शोध व सरकारी संस्थानों के विशेषज्ञों के बीच संयुक्त कार्ययोजना पर चर्चा करना।

मुख्य अतिथि दिलीप जावलकर (सचिव जलागम/मुख्य परियोजना निदेशक, WMD) ने कहा कि सोंग नदी के स्वास्थ्य को सुरक्षित और बेहतर बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसके लिए जल प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण और विभिन्न विभागों के बीच ठोस समन्वय के साथ नदी कायाकल्प को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि नदी की पारिस्थितिकी और जनस्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रह सकें।
प्रो. सुमित सेन (IITR) ने सोंग नदी बेसिन में जल प्रदूषण और रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) से निपटने के लिए एकीकृत मॉडलिंग और विभिन्न हस्तक्षेपों के संभावित प्रभावों का आकलन करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यशाला के सत्र में SWAT + BFTM मॉडलिंग के माध्यम से सोंग नदी बेसिन की स्थिति और विभिन्न हस्तक्षेप परिदृश्यों को प्रस्तुत किया, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर नदी कायाकल्प की प्रभावी योजनाएं बनाई जा सकें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *