शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि किसी देश का भविष्य उसके इतिहास पर टिका होता है। लेकिन दुर्भाग्यवश भारत में गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है। भारत के संविधान निर्माता डॉ बीएन राव थे। लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल सकी,  जिसके हकदार थे। डॉ भीमराव अम्बेडकर को संविधान निर्माता के रूप में मान्यता दी गई। इसके  चलते आज लोग बीएन राव के बारे में जानते ही नहीं हैं। ऐसे में वें चाहते हैं कि देश का हर नागरिक इस सच्चाई से अवगत हो। इसके लिए जन आंदोलन चलाया जाएगा।

सड़क  से संसद तक आवाज बुलंद की जायेगी। बताते चलें कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में जनसामान्य मंच के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर तिवारी (पूर्व डीआईजी) ने कहा कि भारत में वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। आम आदमी को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। जन सामान्य में भय और असुरक्षा का महौल व्याप्त है। इसके विरोध में जन सामान्य मंच का गठन किया गया है। ताकि भयमुक्त समाज का निर्माण कर उन्नत राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीवकान्त झा ने संगठन के उद्देश्यों के बारे में कहा कि प्रथम चरण में गंगा यमुना तथा नर्मदा के क्षेत्र में जन मानस से निरंतर संवाद स्थापित कर मानव एवं पर्यावरण के संबंध को पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्राकृतिक जलश्रोतों नदियों, तालाबों, पोखर, बावड़ी, कुओं आदि का पुनर्जीवन के साथ गंगा, यमुना और नर्मदा को निर्मल अविरल बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। सचिव राजेन्द्र पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट प्रयागराज ने कहा कि देश को आरक्षण से मुक्त कराने का प्रयास किया जायेगा।

देखा जाए तो आरक्षण का लाभ चंद लोगों को मिला है। शेष अभी तक वंचित है। प्रो. प्रेमचंद्र शास्त्री पूर्व उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी ने कहा कि भारत को मुसलमानों से ज्यादा खतरा कम्युनिस्टों से है। कार्यक्रम  में परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पं अधीर कौशिक की ओर से सभी अतिथियों को रूद्राक्ष की माला एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में गंगा सभा के अध्यक्ष पं नितिन गौतम, मनोज गौतम, पार्षद आकर्षिका शर्मा, योगी रजनीश, पद्म प्रकाश शर्मा, मनोज शुक्ला, राज तिवारी, ऋषि  शर्मा, संयोजक बालकृष्ण शास्त्री, विकास कुमार झा, अमित कुमार शर्मा, प्रेस क्लब महासचिव दीपक मिश्रा, सचिन तिवारी, रजनीश शुक्ला, सौरभ जोशी, आदित्य मिश्रा, रामचंद्र पांडे, राम अवतार मिश्र, जेपी जुयाल, रविंद्र नाथ दुबे,जयप्रकाश, शिवम शर्मा, दीपक मिश्रा, दिनेश चंद्र भट्ट, बृजभूषण विद्यार्थी, ईश्वर चंद्र, राज तिवारी, अमन पाठक, नवीन भारद्वाज, प्रशांत वशिष्ठ, शैंकी चौधरी, शिवम शर्मा, संजय कुमार मिश्रा, अंकुर पांडे, अमन शर्मा, शुभम शुक्ला, दीपक त्रिवेदी, सुनील पांडे, डॉ. के पी शर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्र, राधेश्याम शर्मा, चंद्रशेखर मिश्र, पदम प्रकाश शर्मा, देशराज शर्मा, अमित शर्मा, देवेश भारद्वाज, अजय कुमार कौशिक, दिलीप त्रिपाठी, शिवकुमार तिवारी, महेश त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, बृजेश कुमार यादव, कृपा राय मिश्रा, परिवर्तन शुक्ला, रवि तिवारी, प्रदीप कुमार मिश्रा, अखिलेश चंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, प्रमोद शर्मा, श्रीमती तिवारी, प्रशांत दीक्षित, बृजेश पांडे, बबलू वेदालंकार, लोकेश भारद्वाज, अशोक सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *