जनपद चमोली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना पूर्ण हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशानुसार सभी 09 विकास खंडों में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना प्रक्रिया संपन्न की गई।  जनपद में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26 जिला पंचायत सदस्य पदों के निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को निर्वाचित प्रत्याशियों को कलक्ट्रेट में प्रमाण पत्र प्रदान किए।

जिला पंचायत सदस्य के ढाक वार्ड पर आयुषी ने 3032 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी आशा देवी कोे 1243 मतों से पराजित किया है। उर्गम वार्ड से रमा देवी को 2509 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियंका परमार को 78 वोटों से पराजित कर दिया है। सैंजी वार्ड से सन्तोषी ने 2707 मत प्राप्त कर संगीता देवी को 628 मतों से पराजित किया। देवर खडोरा से जिला पंचायत प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह ने 3690 मत पाकर दिगम्बर सिंह को पराजित कर 260 मतों से विजयी हुए हैं। पिंलग वार्ड से विपिन फरस्वाण को 2361 मत प्राप्त हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रकाश बर्त्वाल को 108 मतों से पराजित कर दिया है। सलना वार्ड  से दिव्या भारती को 1726 मत प्राप्त हुए। दिव्या ने गीता देवी को 48 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज कर ली है। रानौ वार्ड में लक्ष्मण सिंह ने 2580 मत प्राप्त कर रजनी भंडारी को 479 मतों से पराजित किया है। थालाबैंड वार्ड वीरेंद्र सिंह ने 1286 मत पाकर दिनेश सिंह को 130 मतों से जीत दर्ज कर ली है। रेखा देवी को 2860 मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी शोभा देवी को 118 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। सिमली वार्ड से विक्रम सिंह ने 2235 मत प्राप्त कर देवेंद्र सिंह को 54 वोटों से हाराया।

थिरपाक वार्ड में सरोजनी देवी ने 2997 मत प्राप्त कर मीना देवी को 5 मतों के अंतर से पराजित किया। भल्सौं वार्ड से विशम्बरी देवी को 2156 मत प्राप्त हुए। उन्होंने शोभा देवी को 310 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। मालसी वार्ड से कामेश्वरी देवी ने 4276 मत प्राप्त कर पूजा को 1844 मतों से पराजित किया। कोठा वार्ड के लिए सुरेश कुमार ने 2334 ने 548 मतों से सुरेंद्र सिंह को पराजित कर जीत दर्ज की। बछुवा बाण वार्ड से अनिता रावत ने 3547 मत प्राप्त कर राधा देवी को 1765 मतों से पराजित किया। अन्द्रपा जिला पंचायत वार्ड से जगदीश सिंह 2201 मत प्राप्त कर अनिल सिंह को 255 मतों से हराकर जीत दर्ज की। कोठली वार्ड से शशी नेगी को 2592 मत मिले उन्होंने 931 मतों से अमृता को पराजित कर जीत हासिल की। छेकुड़ा वार्ड से सुरेंद्र सिंह नेगी को 1954 मत प्राप्त हुएए उन्होंने संजय सिंह नेगी को 242 मतों से पराजित किया। विनायक वार्ड से प्रदीप बुटोला ने 513 मतों से मनोज सिंह को हराकर जीत हासिल की। उनको 1644 मत प्राप्त हुए। सूना वार्ड से हरीश राम ने 218 मतों से हरीश ज्योति को पराजित किया।

हरीश राम ने कुल  1742 मत प्राप्त किए। चौण्डा वार्ड में कला देवी ने 3545 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जीवंती देवी का 1463 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। हाट कल्याणी वार्ड से उर्मिला बिष्ट ने 367 मतों से मेघा को पराजित किया। उर्मिला को कुल 1859 मत प्राप्त हुए। सवाड़ वार्ड से बलवीर राम को 1114 मत प्राप्त हुए। उन्होंने प्रकाश राम को 12 मतों से पराजित किया। मटई वार्ड से दौलत सिंह ने 2543 मत प्राप्त कर सुनील कुमार सिंह को 1375 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। बूरा वार्ड से भगवती देवी ने 33 मतों से सुलोचना देवी को पराजित कर जीत हासिल की। भगवती देवी को कुल 2792 मत प्राप्त हुए और भेंटी वार्ड से महेंद्र सिंह ने 1140 मत प्राप्त कर देव सिंह नेगी को 66 मतों से पराजित किया है।

वहीं चमोली में क्षेत्र पंचायत सदस्य के सभी 243 पदों पर हुए निर्वाचन के बाद विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्रों का ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं। जनपद के दशोली में 28,  देवाल में 20,  गैरसैंण में 40, नदानगर में 28,  ज्योतिर्मठ में 23, कर्णप्रयाग में 31, नारायणबगड़ में 25, पोखरी में 25 और थराली में 23 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हुआ है। जबकि दशोली ब्लॉक की छिनका सीट पर किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन न किए जाने के चलते निर्वाचन नहीं हो सका है।

त्रिस्तरीय चुनाव के तहत चमोली जनपद में ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 609 प्रत्याशियों का विधिवत निर्वाचन हो गया है। जिसके बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। जनपद के विकासखंड दशोली में 67, देवाल मे 46, गैरसैण में 95, नंदानगर में 54,  ज्योर्तिमठ में 58, कर्णप्रयाग में 94, नारायणबगड़ में 76, पोखरी में 73 और थराली में 46 ग्राम पंचायत प्रधानों का निर्वाचन हो गया है। जनपद में विकासखण्ड नारायणबगड़ की ग्राम पंचायत नाखोलीए चलियापानी तथा जुनेरए विकासखण्ड देवाल की ग्राम पंचायत कुलिंग एवं विकासखण्ड थराली की ग्राम पंचायत मैन और देवलग्वाड़ विभिन्न कारणों से ग्राम पंचायत प्रधान निर्वाचन नहीं हुआ है। जनपद में कुल 6 ग्राम पंचायत प्रधान के पद रिक्त हैं।

चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं प्राप्त हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों,  कर्मचारियों, पुलिस बल एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *