विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं की पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने की समीक्षा बैठक

सीवरेज कार्यों हेतु शहर में खोदी गई सड़कों को जून तक पूर्ण कर लिया जाए-मदन कौशिक

पीएनजी गैस कनेक्शन को सभी धर्मशालाओं एवं आश्रमों में प्राथमिकता से कनेक्शन लगाने के दिए निर्देश

कुंभ मेले को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता से किए जाए पूर्ण

हरिद्वार ।  पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जनपद में संचालित विकास योजनाओं की एनआईसी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की।इस अवसर पर मेयर नगर निगम किरण जैसल,जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे।
बैठक की समीक्षा करते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने जनपद में एलपीजी गैस समस्या के निराकरण के लिए सभी आश्रमों, धर्मशालाओं एवं होटलों में पीएनजी गैस कनेक्शन प्राथमिकता से लगाए जाने के लिए प्रबन्धक एचएनजीपीएल (पीएनजी) को दिए।उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार से कोई विलंब नहीं होना चाहिए,यदि कॉन्ट्रैक्टर एवं कार्मिकों की कमी है तो उसे बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को शीघ्रता से पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध हो सके।
उन्होंने सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों की समीक्षा के दौरान परियोजना प्रबन्धक नमामि गंगे मीनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि नगर क्षेत्रांतर्गत सीवरेज के लिए जो भी कार्य किए जा रहे है तथा सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को माह जून तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीवरेज कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए ओर अधिक श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिए,जिससे कि कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सके।
उन्होंने 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से कुंभ मेले को संचालित करने के लिए,जिस विभाग की ओर से जो भी कार्य एवं व्यवस्था की जा रही है उन्हें समय से पूर्ण कर ली जाए,इसमें सभी अधिकारी आपसे समन्वय के साथ धरातल कर कार्य करे।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है कि अंडर ग्राउंड लाइन विद्युत लाइनों का कार्य शीघ्रता से किया जाए तथा जहा सिंगल लाइन है वहां डबल लाइन डालने के निर्देश दिए इसके साथ अभी आश्रमों एवं अखाड़ों को भी इंटर लेन लाइन से जोड़ने के भी निर्देश दिए ताकि कुंभ मेला क्षेत्रांतर्गत विद्युत व्यवस्था सुचारू रहे।
उन्होंने चार धाम यात्रा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे है, उन कार्यों को तत्परता से करे जिससे कि यातायात बाधित न हो एवं किसी भी क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने, जो भी कार्य किए जा रहे है उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनाश्चित करे।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए है,उनका संबंधित विभागों के अधिकारियों से अनुपालन सुनाश्चित कराया जाएगा।
बैठक में मेयर नगर निगम श्रीमती किरण जैसल,सुशील त्यागी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती,एसएलओ आकाश जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *