PITHAHURAGARH NEWS जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने बताया हैं कि मा० मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के पूर्व निर्धारित जनपद के भ्रमण कार्यक्रम में दिनांक 16.10.2024 को प्रातः 11.20 बजे देहरादून से मिलम (पिथौरागढ़) के लिए हैलीकाप्टर से रवाना हुए। हैलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह लगभग 12.30 बजे मुनस्यारी से मिलम की ओर जाने पर मौसम के अनुकूल न होने के कारण रालम नामक ग्राम में उपलब्ध हैलीपैड पर आपातकालीन लैन्डिग की गयी।PITHAHURAGARH NEWS

PITHAHURAGARH NEWS मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा उनके पास उपलब्ध सैटेलाईट फोन से जिलाधिकारी से वार्ता की गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वे वहाँ पर सुरक्षित है तथा मौसम के अनुकूल होने पर पुनः गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेगें। जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा तत्काल आई०टी०बी०पी० को मिलम एवं लीलम में स्थित स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ कमाण्डेन्ट आई०टी०बी०पी० से भी वार्ता कर आई०टी०बी०पी० का दल मय जीवन रक्षक औषधि स्लीपिंग बैंग आदि मिलम से रालम हेतु रवाना किया गया।

साथ ही एस०डी०आर०एफ० दल एवं ग्राम पातो से ईश्वर नबियाल जी के साथ 02 अन्य ग्रामवासी ग्राम रालम के लिये रवाना किये गये। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़, पुलिस उपाधीक्षक, पिथौरागढ़ एवं उप जिलाधिकारी, गंगोलीहाट को राहत एवं बचाव कार्य हेतु मुनस्यारी मुख्यालय रवाना किया गया। महानुभावों के सुरक्षित रेस्क्यू हेतु संयुक्त सचिव वायुसेना, नई दिल्ली को हैलीकाप्टर उपलब्ध कराये जाने हेतु पत्राचार किया गया। PITHAHURAGARH NEWS

PITHAHURAGARH NEWS मा० मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 16 अक्टूबर को अपरान्ह 2.00 बजे लगभग जिलाधिकारी महोदय से दूरभाष पर वार्ता की गयी तथा उनके द्वारा सुरक्षित एवं कुशल होने की सूचना दी गयी। पुनः लगभग अपरान्ह 4.50 बजे जिलाधिकारी महोदय से दूरभाष पर वार्ता की गयी तथा उनके द्वारा अवगत कराया कि हैलीपैड रालम के निकट स्थित भवन में प्रवास किया गया तथा सभी के सुरक्षित व कुशल होने के सम्बन्ध में बताया गया। इस सूचना से जिलाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग एवं उत्तराखण्ड शासन के उच्चाधिकारियों को भीअवगत कराया गया। PITHAHURAGARH NEWS

PITHAHURAGARH NEWS मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़, उप जिलाधिकारी, गंगोलीहाट एवं पुलिस उपाधीक्षक, पिथौरागढ़ जो सांय तक मुनस्यारी पहुँच गये थे। जनपद स्तर से ग्राम पातो के ग्रामीण एवं आई०टी०बी० लीलम का दल मध्य रात्रि तक ग्राम रालम में खाद्यान्न सामग्री जीवन रक्षक औषधि सहित पहुंच गये थे।

उक्त दलों द्वारा ग्राम रालम में महानुभावों के रात्रि प्रवास हेतु खान-पान की व्यवस्था की गयी। रात्रि लगभग 1:00 बजे सैटेलाईट फोन के माध्यम से मा० मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पातों से रवाना हुई टीम रालम पहुँच चुकी है तथा सभी लोग सुरक्षित है। उक्त दल द्वारा अतिथियों हेतु भोजन व्यवस्था आदि की गयी। PITHAHURAGARH NEWS

जिलाधिकारी ने बताया कि आज 17 अक्टूबर 2024 को मौसम अनुकूल होने पर हैलीकाप्टर द्वारा प्रातः लगभग 07:00 बजे महानुभावों को ग्राम रालम से मुनस्यारी सकुशल पहुंचा दिया गया है। इसके उपरान्त मा० मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड मुनस्यारी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान देहरादून को कर चुके है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *