रुड़की, 19 जून 2025 — आगामी चार धाम यात्रा और गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की सदस्य श्रीमती पूजा नंदा ने आज रुड़की रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर यात्रा के दौरान यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और विशेष ट्रेनों के संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती पूजा नंदा ने यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म पर मौजूद शौचालयों, पेयजल, हेल्प डेस्क तथा टिकट काउंटरों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के विभिन्न कोनों से उत्तराखंड आते हैं, ऐसे में रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं सुचारु होनी चाहिए। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनों की स्थिति और उनके संचालन की नियमित निगरानी की आवश्यकता है।

उन्होंने स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार एवं मुख्य टिकट निरीक्षक लोकेश कुमार से सुरक्षा प्रबंधों के विषय में जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने को कहा कि भीड़ के समय प्लेटफार्म पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने रेलवे परिसर में स्वच्छता की सराहना करते हुए उसे और बेहतर बनाने के कहा।
पूजा नंदा ने इस अवसर पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के हरिद्वार जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं हेतु कराए जा रहे विकास कार्यों की सरहाना की।
उन्होंने बताया कि आजकल समर स्पेशल के नाम से जबलपुर से हरिद्वार गाड़ी संख्या 01705, हरिद्वार से जबलपुर गाड़ी संख्या 01706, हरिद्वार से दिल्ली गाड़ी संख्या 40328, देहरादून से चेरापल्ली गाड़ी संख्या 07078, ऋषिकेश से हुगली गाड़ी संख्या 07364 एवं हुगली से ऋषिकेश गाड़ी संख्या 07365 चलाई जा रही हैं
पूजा नंदा ने कहा कि केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि वे क्षेत्रीय रेलवे सेवाओं की निगरानी करें और जनता की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं।

पूजा नंदा ने अंत में अधिकारियों से अनुरोध किया कि चार धाम यात्रा और समर वेकेशन के चलते बढ़ी हुई भीड़ के प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं, जिससे कि यात्रियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सहज यात्रा का अनुभव मिल सके।
इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक लोकेश कुमार, भाजपा नेता पंकज नंदा भी उपस्थित रहे

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *