*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित*

*”विकसित भारत का संकल्प” विषय पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने किया संबोधन*

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं “विकसित भारत-2047” के संकल्प को लेकर प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन मध्य हरिद्वार स्थित वैभव ग्रैंड होटल में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ विस्तृत संवाद किया।

अपने संबोधन में अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हुआ है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों की उन्नति, युवाओं को रोजगार के अवसर, डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आए 4 करोड़ पक्के घर से सिर पर छत की गारंटी मिली 60 करोड लोगों का आयुष्मान भारत का लाभ मिला 3 करोड़ लखपति दीदी कर रही नारी सशक्तीकरण योजना का क्रियान्वयन, उन्होंने कहा कि 57 करोड़ मुद्रा लोन से रोजगार की क्रांति शुरू हुई है 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं 79 लाख करोड़ रिकॉर्ड निर्यात हुआ है सामाजिक सुरक्षा कवरेज तीन गुना से अधिक हुई है यूपीआई ट्रांजैक्शन 12000 गुना बड़ा है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। देश की सड़कों, रेल, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की बल्कि अनेक देशों की सहायता कर वैश्विक नेतृत्व का परिचय दिया।

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि “विकसित भारत-2047” केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विभिन्न विषयों पर सुझाव प्रस्तुत किए। अरुण सिंह ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती, आर्थिक सुधारों और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

अंत में सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपने-अपने क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आज के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट राजकुमार अरोड़ा पार्षद राजेश शर्मा दीपांशु विद्यार्थी तरुण नैयर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया किशन बजाज तुशांक भट्ट पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल कामिनी सडाना मृदुला शास्त्री सिंघल पारुल चौहान आदि उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *