Prayer,हरिद्वार शांतिकुंज में चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सामूहिक गायत्री साधना

Prayer, group Gayatri, Sadhana for the successful landing of Chandrayaan-3 at Haridwar Shantikunj

सुबह 5 बजे से शुरु चंद्रयान की लैंडिंग तक चलेगी गायत्री साधना।


हरिद्वार 23 जुलाई आज पूरी दुनिया की निगाहें आज भारत की ओर है। क्योंकि आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास रचने के लिए तैयार है।

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। वैज्ञानिकों के इस मेहनत को सफल करने के लिए देशभर के गायत्री परिजन अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी के मार्गदर्शन में प्रातः 5 बजे से सायं 6:30 तक के गायत्री महामंत्र का अखण्ड जप कर रहे हैं।

इस हेतु गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय सहित देश भर के पांच हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थानों में आयोजित सामूहिक गायत्री साधना में लाखों कार्यकर्त्ता भाई-बहिन जुटे हैं।

देसंविवि के कुलाधिपति डॉक्टर पण्ड्या व संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने बताया कि गायत्री मंत्र, सनातन धर्म में सबसे शक्तिशाली मंत्र है, गायत्री मंत्र की अध्यात्मिक साधना से अनेक असंभव सा लगने वाला कार्य संभव हो जाता है। देश भर के गायत्री परिजन चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग हेतु आज सामूहिक गायत्री साधना में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *