Premier League T20 tournament, उत्तराखंड प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर रौतेला और मेहरा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
Premier League T20 tournament, Rautla and Mehra met the Chief Minister regarding the preparation of Uttarakhand Premier League T20 tournament
राज्य में क्रिकेट के भविष्य को मज़बूत करने के लिए प्रोत्साहन से भरी रही मुलाक़ात – रौतेला, मेहरा
उत्तराखंड में 23 सितंबर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट शुरु होने वाले हैं जिसकी तैयारियों को लेकर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव श्रीमती किरण रौतेला वर्मा, एवं अध्यक्ष दीपक मेहरा और अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

श्रीमती रौतेला और दीपक मेहरा ने मुख्यमंत्री से 23 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाले आगामी प्रतिष्ठित उत्तराखंड प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट पर विस्तृत चर्चा की।
श्रीमती रौतेला और दीपक मेहरा के अनुसार उनकी यह बातचीत सकारात्मक रही और राज्य में क्रिकेट के भविष्य को मज़बूत करने के लिए प्रोत्साहन से भरी रही।