मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या

बाजपुर। ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित श्रीराम जानकी मंडप में आयोजित उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12वें प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अधिवेशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है और बहुत जल्द ही उन्हें इस संबंध में बड़ी और अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार ने पदोन्नति (प्रमोशन) के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर बनाने की शुरुआत पहले ही कर दी है। इसके साथ ही, सेवानिवृत्ति के समय कार्यकर्ताओं को मिलने वाली एकमुश्त धनराशि को भी बढ़ाया जा रहा है ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर वित्तीय सहयोग मिल सके।

सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाते हुए मंत्री ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन देने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है और बहुत संभव है कि वर्ष 2026 में इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।

अधिवेशन के अंत में संघ के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय मंत्री सुश्री अंजलि पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, महामंत्री सुमित सिंघल, सरकार में राज्य मंत्री मनजीत सिंह, भगवती बिष्ट, रेणु खोलिया आदि उपस्थित रहे।

















By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *