किच्छा नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष,पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। चुनाव की सभी तैयारियाँ चौबंद की गई हैं।सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नवीन फल मंडी किच्छा में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए वहाँ सुरक्षा व्यवस्थाओं,बैरिकेडिंग,सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान पार्टियों के मत पेटियों की प्राप्ति के लिए लगाए गए टेबल के साथ परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत और बेरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम परिसर में हाई मास्क लाइट लगाने एवं परिसर के बाहर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय गणपति, आरओ हिमांशु फलटिया,एसडीएम गौरव पांडेय,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।