हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियां तेजी से जारी, निर्माण कार्यों का अपर मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर मेला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा नियमित स्थलीय निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक और आई-वेल निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही दक्षद्वीप क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उन्होंने मायापुर स्कैप चैनल पर दक्षद्वीप और बैरागी कैंप को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बरसात से पहले पुल के पिलरों का निर्माण पूरा करते हुए सम्पूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सम्पन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को इस पुल के निकट से जा रही विद्युत लाइन को भी अविलंब शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए। अपर मेलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर पूरी क्षमता और तत्परता के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि 60 मीटर स्पान वाले बो-स्ट्रिंग स्टील गर्डर डबल लेन पुल की कुल स्वीकृत लागत 1246.09 लाख रुपये है। पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाएगा। इस पुल के बनने से दक्षद्वीप क्षेत्र में विकसित की जा रही पार्किंग सीधे बैरागी कैंप से जुड़ जाएगी, जिससे कुंभ मेला और अन्य प्रमुख अवसरों पर श्रद्धालुओं को आवागमन के लिए अलग एवं सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

दौरे के दौरान अपर मेलाधिकारी ने कनखल क्षेत्र के स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर कुंभ तैयारियों और निर्माण कार्यों को लेकर उनका फीडबैक भी लिया। स्थानीय लोगों के आग्रह पर उन्होंने दरिद्र भंजन घाट जाने वाले मार्ग का सुधार कराए जाने के संबंध में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग और तकनीकी सेल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

















By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *