विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तैयारियां तेज

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में ईआरओ/एईआरओ एवं राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

हरिद्वार।      जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आज  जिला कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु ईआरओ/एईआरओ, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नामित बी.एल.ए.-1 के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी  मयूर दीक्षित ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। इस संबंध में पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी विस्तार से दी गई।
उन्होंने बताया गया कि गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य 29 मई से 07 जून 2026 तक किया जाएगा, जबकि 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन किया जाएगा। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके उपरांत 15 सितम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईआरओ/एईआरओ को निर्देश दिए है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गहन पुनरीक्षण के संबंध में  दिए गए निर्देश एवं गाइड लाइन का भलीभांति से अध्ययन  कर ले ताकि गहन पुनरीक्षण के कार्य में किसी भी प्रकार से कोई भी समस्या उत्पन्न न हों पाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु तैनात किए गए बीएलओ एवं राजनैतिक दलों द्वारा नामित किए गए बीएलए के साथ अनिवार्य रूप से बैठक कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनपद की 11 विधानसभाओं में गहन पुनरीक्षण हेतु 11 ईआरओ, 64 एईआरओ, 1715 मतदेय स्थलों पर बी.एल.ओ तथा 213 बी.एल.ओ सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। बी.एल.ओ के सहयोग हेतु विभिन्न विभागों के कार्मिकों, आईटी स्वयंसेवकों, महिला मंगल दलों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नामित बी.एल.ए.-2 को भी लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने के कार्य में बी.एल.ए सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु प्रपत्र-6, 7 एवं 8 भरवाने में सहायता करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में बताया गया कि 19-20 मई 2026 को उच्च स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसके उपरांत 21 से 23 मई 2026 तक बी.एल.ओ, सुपरवाइजर एवं अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 01 जून से 07 जून 2026 तक तहसील मुख्यालयों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ईआरओ/एईआरओ 25 मई 2026 तक तहसील स्तर पर बी.एल.ओ एवं बी.एल.ए के साथ बैठक आयोजित कर लें तथा पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया।
बैठक में भाजपा के बीएलए 1 राजकुमार,सुशील त्यागी,लव शर्मा, सतवेंदर सिंह, देशवाल सिंह,मनोज नायक,इंद्रजीत सिंह,सतीश कुमार दुबे,नकली सिंह सैनी,कांग्रेस के बीएलए 1 कमल कांत , बालेश्वर सिंह, बी एस तेजयान,अवनीश कुमार,सलमान खान, फारूख प्रधान, सीपीआई (एम) राजीव गर्ग,अपर जिलाधियारी पी आर चौहान,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला,एसएलओ आकाश जोशी,नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित ईआरओ/एईआरओ संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *