*सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान में स्थिति सामान्य है-सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार*

*श्रमिक किसी के भी बहकावे में न आए,न किसी में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो सहायक श्रम आयुक्त*

*हरिद्वार । सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद-हरिद्वार में अवस्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संविदा श्रमिकों के मध्य वेतन बढ़ौतरी को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। जिसकें संबंध में लगभग 25 औधोगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों द्वारा वेतन बढ़ौतरी तथा अन्य मांगों के सदर्भ में धरना प्रदर्शन आदि किया जा रहा था। जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा त्वरित रूप से सिडकुल क्षेत्र के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए तथा श्रम विभाग को उक्त श्रमिक समस्याओं एवं धरना आदि के तत्काल निस्तारण हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उप श्रम आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त, हरिद्वार द्वारा दोनो पक्षों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता कराकर सभी समस्याओ का त्वरित हल सफलता एवं कुशलतापूर्वक किया गया तथा श्रमिकों मे वेतन बढ़ौतरी की भ्रम एवं अफवाह की स्थिति दूर कर उन्हे राज्य सरकार द्वारा निर्गत वेतन तथा परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट की गयी तथा श्रमिकों की सभी समस्याओं का निस्तारण करते हुए दोनो पक्षों के मध्य समझौता कराया गया। श्रमिकों मे भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए नियमित रूप से हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न श्रमिकों से संवाद करते हुए लगातार वार्ता की गई है जिसमे सभी श्रमिकों को राज्य सरकार के द्वारा नोन इंजीनियरिंग उद्योगो में महगाई भत्ते की बढ़ौतरी एंव न्यूनतम वेतन के सम्बन्ध में और साथ ही इंजीनियरिंग उद्यौगो में दिनांक-01.04.2026 से पुनरक्षित न्यूनतम वेतन के सम्बन्ध में श्रमिकों को जागरूक करने तथा भ्रम की स्थिति दूर करने हेतु प्रेस नोट तथा विडियों फुटेज जारी कर जानकारीयां भी प्रदान की गयी है और प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया गया है।

इसके अतिरिक्त जगह-जगह प्रचार प्रसार किया गया कि यदि किसी श्रमिक को वेतन के सम्बन्ध में कोई भी समस्या /शिकायत होती है तो वह सबसे पहले विभाग के संज्ञान में प्रकरण को लाए ताकि विभाग द्वारा समयान्तर्गत उसका निस्तारण किया जा सके। वर्तमान में सभी श्रमिक समस्याओं का हल निकालकर उनका कुशलता पूर्वक समाधान निकाल लिया गया है कही कोई धरना प्रदर्शन वर्तमान मे नही है तथा सभी प्रतिष्ठानों में श्रमिक कुशलता पूर्वक अपना कार्य कर रहे है तथा वर्तमान मे सिडकुल क्षेत्र मे औद्योगिक शान्ति बनी हुई है और उत्पादन प्रक्रिया सुचारू रूप से गतिमान है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *