प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने की नशे पर प्रतिबंध लगाने की मांग

हरिद्वार, 19 जनवरी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने मेला क्षेत्र एवं जनपद में बढ़ते स्मैक, अफीम, शराब, नशीली दवाओं, इंजेक्शन, गांजा आदि सूखे नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि देवभूमि को 2025 में नशा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान चलाया था। 2025 समाप्त हो चुका है। इसलिए अब नशे को लेकर समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी की मान मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए नशा, अंडा, मांस, मदिरा आदि रोकने के लिए अलग पुलिस बल की व्यवस्था को लागू किया जाए। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, नशे से पीड़ित परिवार और युवा शक्ति को सम्मिलित कर एक कमेटी का गठन किया जाए। तीर्थ नगरी में अवैध रूप से रह रहे गैर हिंदुओं का सत्यापन किया जाए। ड्रग्स कंट्रोल रिकॉर्डिंग इनफॉरमेशन टोल फ्री स्टेट हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था को भी जारी किया जाए। साथ ही मेडिकल स्टोर से मिलने वाली दवाई डा.के पर्चे पर ही मिले इस नियम को भी कड़ाई से लागू किया जाए। प्रवीण शर्मा ने कहा कि वैध अवैध पार्किंग स्थलों पर जांच की जानी चाहिए। बाहर से आकर झुग्गी झोपड़ी एवं अवैध रूप से फड़ लगाने वालों का सत्यापन भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय से ही सफलता मिल सकती है। तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। कई परिवार नशे की वजह से बर्बाद हो चुके हैं। युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सबको प्रयास करने चाहिए। देवभूमि के प्रवेश द्वार पर नशा पूरी तरह से प्रतिबंध्ति होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। जागरूकता से ही नशे को समाप्त किया जा सकता है। प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट एवं जाह्नवी व्यापार मंडल की अध्यक्ष निशा गुप्ता ने कहा कि भिखारी की वेशभूषा में कुछ लोग नशे का समान बेचते हैं। उन्हे चिन्हित कर करवाई होनी चाहिए। जाहन्वी मार्केट के आसपास कुछ युवक स्मैक, इंजेक्शन जैसे नशे करते हैं। जिससे युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। तीर्थ की मान मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए नशे को पूर्ण रूप से प्रतिबंिधत किया जाना चाहिए। देवभूमि ड्रग्स फ्री अभियान सभी की सहभागिता से ही सफल हो सकता है। इस दौरान योगेश भारद्वाज, विमल सक्सेना, आदेश मारवाड़ी, दीपक शर्मा, मनीष चौहान, मयंक मूर्ति भट्ट आदि मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *