Uttarakhand, नागरिक संहिता की गंगोत्री उत्तराखंड से निकल पूरे देश को लाभान्वित करेगी- पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand, The Gangotri of Civil Code will emerge from Uttarakhand and benefit the whole country- Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण 

भाई जी” की अच्छी योजनाएं दिल्ली में भी लेकर जायेंगे – रेखा गुप्ता

Uttarakhand, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार पहुॅचकर वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया तथा श्री कृष्ण कथा में प्रतिभाग करते हुए साधु सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने माँ गंगा की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में बाहर से आए सभी महानुभावों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने दीदी मां साधवी ऋतम्भरा को बहुत बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है, उन्होंने कहा, कम कहकर- ज्यादा काम करना ये दीदी मां से सीखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, साध्वी दीदी मां ऋतम्भरा के नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है, उनके प्रकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है, यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है।

उन्होंने ने वात्सल्य ग्राम यात्रा का स्मरण करते हुए बताया कि दीदी मां के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था, वात्सल्य ग्राम में देखा कि कितनी बेटियां-बेटे इंजीनियरिंग, डॉक्टरी कर रहे हैं, कोई अपने अन्य पढ़ाई भी कर रहे हैं, तमाम प्रकार की डिग्रियां ले रहे हैं। वास्तव में दीदी मां द्वारा जीवन को बदलने का काम उनके के प्रकल्पों और संकल्पों के द्वारा हो रहा है।

अपने लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान जब राम जन्म भूमि आंदोलन चल रहा था उस समय एक सभा में दीदी मां उद्बोधन सुना और सच में मेरे जैसे हजारों लाखों लोगों ने आपके उद्बोधन से आपके भाषणों से और उसे समय के उनके संघर्ष को जिन्होंने देखा वह प्रेरणा दायक है, दीदी मां हमारे सनातन की ध्वजा वाहिका है, पूरे सनातन को आगे ले जाने का काम आपके माध्यम से हो रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने भगवान तथा मां गंगा से प्रार्थना की कि दीदी मां स्वस्थ रहे, और लंबे समय तक दीदी मां का आशीर्वाद मिलता रहे, समाज को आगे बढ़ाने का काम आपके माध्यम से लगातार होता रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में सभी काम आगे बढ़ेंगे, समान नागरिक संहिता यहां लागू हुई है तो दूसरे राज्य में भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा उनके सहयोग से देवभूमि उत्तराखंड अनेक प्रकार के कार्य हो रहे है, देवभूमि उत्तराखण्ड से जैसे मां गंगा निकलती है और यहां से निकलकर पूरे देश को जल और जीवन देने का काम करती हैं इस प्रकार समान नागरिक संहिता की यह गंगोत्री उत्तराखंड से निकल गई है और आगे आने वाले समय में पूरे देश को इसका लाभ मिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर हमारे जो धार्मिक पुनरुत्थान है, उसका महा पर्व चल रहा है। उन्होंने कहा, युग पुरुष पूज्य परमानन्द जी महाराज हो या दीदी मां ने अनेक संघर्ष किया और आगे बढ़ाया उसी का परिणाम है, देश के अंदर जहां हम सब चाहते थे कि श्री रामचंद्र जी का मंदिर बने और वहां भव्य और दिव्य मंदिर बन गया और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हमने देखा किस प्रकार से दीदी मां के भाव उस समय आए, जब मंदिर की बात आती है सभी की आंखों में आंसू देखे, कितने संघर्षों के बाद मंदिर का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले काशी विश्वनाथ में छोटा सा मार्ग भी अन्दर जाने के लिए नही मिलता था, अगर कोई महादेव का भक्त मां गंगा का जल लेकर जाता था तो उसको मार्ग नहीं मिलता था लेकिन अगर आज आप जाएंगे तो एक साथ कई लाखों लोग अंदर जा सकते हैं, कोई भी महादेव जी का भक्त मां गंगा का जल लेकर महादेव पर जलाभिषेक कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड की 2013 की आपदा के बाद पूरा केदारनाथ क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज भव्य केदार और दिव्य केदार बन गया है। उन्होंने कहा कि और यह मौका भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भागवान ने उन्हीं से ये काम करवाया।

उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल का मास्टर प्लान पर काम हो रहा है, ऐसे अनेक काम मोदी जी की प्रेरणा एवं उनके आशीर्वाद से देवभूमि उत्तराखंड में कर रहे हैं।

हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर बनाना या मां पूर्णागिरि धाम जहां शारदा मैया निकलती है शारदा मैया के तट के ऊपर मां पूर्णागिरि के धाम के आसपास शारदा कोरिडोर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी चार धाम यात्रा चल रही है, चार धाम यात्रा का इस वर्ष लगभग 18 लाख श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पहलगांव घटना के कारण यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था वरना यह संख्या और अधिक होती।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जितने यात्री, श्रद्धालु एवं भक्त आए उनकी यात्रा अच्छी हो, सब कुशल हो, सुरक्षित हो, उनकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा चारधाम यात्रा बहुत अच्छी तरीके से यात्रा चल रही है, दिल्ली -देहरादून, दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश हो यह सारे मार्ग हमारे तेजी से बन रहे हैं, आने वाले समय में एलीवेटेड सड़क का निर्माण पूरा होने वाला है और एलिवेटेड सड़क का काम पूरा होते ही हरिद्वार से दिल्ली तक की दूरी लगभग दो से ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी।

दिल्ली से हरिद्वार, देहरादून आने वाला व्यक्ति हवाई यात्रा नहीं करेगा। जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट से अनेक शहरों के लिए फ्लाइटें चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी न बदले और इसको लेकर हम काम कर रहे हैैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु उत्तराखंड सरकार कृत संकल्पित है।

प्रदेश के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी विकृत मानसिकताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा देवभूमि का जो मूल अस्तित्व है, वह बचा रहना चाहिए, यह मेरा संकल्प है देवभूमि का संकल्प है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के संकल्प को आगे बढ़ान के लिए अनेक ऐसे काम किये हैं और उन कामों को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, यह दिल्ली के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और धामी जी पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं, जो भी अच्छी योजनाएं “भाई जी” अर्थात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लायेंगे वह दिल्ली में भी जायेंगी। यमुना के लिए जल और योजनाएं भी दिल्ली लेकर जायेंगे। उन्होंने कहा कि मां यमुना स्वच्छ हो, ये मां गंगा के समक्ष अपने प्रण को पुनः दोहराती हूं।

इस दौरान साध्वी ऋतम्भरा , युग पुरूष परमानन्द गिरी महाराज, आचार्य बाल कृष्ण, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्रपुरी महाराज ने भी सम्बोधित करते हुए अपने-अपने विचार रखे।

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, युगपुरुष परमानंद गिरी महाराज, साध्वी ऋतंभरा, आचार्य बालकृष्ण,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी,महानिर्वाणी पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर विशोखानंद ,महामंडलेश्वर संतोषी माता,महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, साध्वी मैत्रीगिरी, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरन जेसल, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, नगर आयुक्त नन्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, दर्जा राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, डॉ.जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *