रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन में दर्शनार्थ आगमन
रामनाम से अंकित देह, मानवता से आलोकित हृदय
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय – सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने श्री नरेन्द्र मोदी जी
राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड। भारत की आध्यात्मिक भूमि सदैव उन परम्पराओं की जननी रही है, जिन्होंने जीवन को केवल जीने का नहीं, बल्कि उसे साधना और समर्पण का माध्यम बनाने का संदेश दिया है। ऐसी ही एक अद्वितीय परम्परा के प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज के श्रद्धालुओं का आगमन परमार्थ निकेतन में हुआ, जहाँ उन्होंने परमार्थ निकेतन के पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट कर उनके पावन सान्निध्य में विश्वविख्यात परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर आध्यात्मिक एकता का अनुपम संदेश दिया।
इस विशेष अवसर पर श्रीराम कथा व्यास पूज्य संत मुरलीधर जी, साध्वी भगवती सरस्वती जी, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी जी एवं ऋषिकेश के माननीय मेयर श्री शंभू पासवान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रामनामी समाज केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि भक्ति की वह जीवंत धारा है जिसने अपने जीवन को राममय बना दिया है। विश्व में ऐसे उदाहरण विरले ही मिलते हैं जहाँ लोग अपने शरीर को ईश्वर के नाम का मंदिर बना दें। रामनामी समाज के श्रद्धालुओं ने अपने तन पर ’राम’ अंकित कर यह उद्घोष किया है कि जब ईश्वर हृदय में बसते हैं, तब उनका नाम जीवन के प्रत्येक आयाम में प्रकट होना चाहिए।
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने रामनामी समाज के प्रतिनिधियों को रूद्राक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट कर कहा कि श्रीराम, जीवन की मर्यादा, करुणा, सत्य और लोककल्याण की प्रेरणा हैं। जिन लोगों ने अपने तन और मन दोनों पर राम को धारण किया है, वे वास्तव में उस आध्यात्मिक संदेश के जीवंत वाहक हैं जिसकी आज सम्पूर्ण विश्व को आवश्यकता है।
रामनामी समाज भारत की आध्यात्मिक विरासत का एक अनमोल अध्याय है। विश्व इतिहास में ऐसे उदाहरण अत्यंत दुर्लभ हैं जहाँ किसी समुदाय ने अपने सम्पूर्ण शरीर को ईश्वर के नाम से अलंकृत कर दिया। रामनामी समाज का प्रत्येक अंकित राम मानवता, समानता, भक्ति और आत्मगौरव का संदेश देता है।
आज जब विश्व अपनी सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिक मूल्यों की पुनः खोज कर रहा है, तब रामनामी समाज सम्पूर्ण मानवता के समक्ष एक जीवंत प्रेरणा है। रामनामी समाज वास्तव में भारत की लोकआस्था, आध्यात्मिक लोकतंत्र और सनातन चेतना का अद्वितीय प्रकाशस्तंभ है।
आज जब विश्व पहचान के संकट, सांस्कृतिक विखंडन और आन्तरिक अशांति से जूझ रहा है, तब रामनामी समाज हमें एक अद्भुत संदेश देता है कि उन्होंने किसी ग्रन्थ में नहीं, किसी मंच पर नहीं, बल्कि अपने जीवन पर राम का नाम लिख दिया। रामनामी समाज की परम्परा मानव इतिहास की उन दुर्लभ आध्यात्मिक विरासतों में से है जो जीवन की दिव्यता का संदेश देती है।
आज आवश्यकता है कि ऐसी विलक्षण परम्पराओं को केवल इतिहास या लोककथाओं तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें विश्व मंच पर सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जाये। रामनामी समाज हमें स्मरण कराता है कि भक्ति किसी भाषा, वेशभूषा या भौगोलिक सीमा की मोहताज नहीं होती। सच्ची भक्ति वह है जो हमें विनम्र, करुणामय और आत्मिक रूप से समृद्ध बनाती है।
पूज्य स्वामी जी ने सभी विभूतियों को रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *