*क्राईम मीटिंग

बीते माह मई में जनपद में घटे अपराधों एवं उनके खुलासे की समीक्षा

एस.एस.पी. नवनीत सिंह की अध्यक्षता में क्राईम मीटिंग आयोजित

बच्चा चोरी के तीनों बड़े मामलों के खुलासे पर मातहत की थपथपाई पीठ

सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए की गई मेहनत को भी सराहा

अवैध अस्लाह धारकों और धौंस दिखाते रीलबाजों पर रहेगी नजर, कानून उतारेगा सर चढ़ती खुमारी

कैरियर बनाने की उम्र में गैंग बना उत्पात मचा रहे युवाओं के भी कसे जाएंगे पेंच

कानून हाथ में लेकर दबंगई दिखा रहे तत्वों पर होगा कानून का कठोर प्रहार

आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समय से पूरा करने पर कप्तान का फोकस

लंबित विवेचना एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी को दी गई सख्त हिदायत

सर्किल ऑफिसर साप्ताहिक समीक्षा करें कार्यवाही न करने वाले विवेचना अधिकारियों को करें चिन्हित

किए जाने वाले निर्माण/ मरम्मत कार्यों, जरूरी उपकरण/सामान की मांगी डिमांड

मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियानों में और अधिक सक्रियता दिखाने के दिए निर्देश

सैनिक सम्मेलन के समापन के पश्चात एस.एस.पी. नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह मई की अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह एवं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाली/थाना प्रभारी मौजूदग रहे।

माह मई में घटित अपराधों एवं उनके खुलासे की समीक्षा सहित लंबित विवेचनाओं, गंभीर अपराध, जारी चारधाम यात्रा, पुलिस के निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए श्री नवनीत सिंह द्वारा मातहत को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए-

1- कैरियर बनाने की उम्र में ये जो 20-22 साल के लड़के पिल्ला गैंग बनाकर उत्पात मचा रहे हैं इन पर सभी थाना प्रभारी फोकस करें और इन्हे सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें।
2- अवैध अस्लाह लेकर सोशल मीडिया पर रीलबाजी कर रहे तत्वों को भी चिन्हित कर इनसे सख्ती से निपटा जाए ताकी समाज की आबोहवा खराब न हो।
3- कांवड़ यात्रा की तैयारियों को भी समय से पूरा किया जाए। जरूरी निर्माण/ मरम्मत कार्यों, जरूरी उपकरण/सामान के लिए समय से पत्राचार करें।
4- मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियानों में हरिद्वार का प्रदर्शन अच्छा है। मैं आप सभी से और अधिक सक्रियता दिखाने की उम्मीद करुंगा।
5- बच्चा चोरी के तीनों मामले (कनखल, कलियर, सिटी हरिद्वार) बेहद गंभीर थे। तीनों मामलों में बच्चों की सकुशल रिकवरी में जवानों की मेहनत काबिलेतारीफ है।
6- सोमवती स्नान पर्व जैसे बड़े स्नान में सभी साथियों ने कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग दिया। स्नान सकुशल सम्पन्न कराने पर पुलिस मुख्यालय स्तर से भी आप सभी की प्रशंसा की गई है।
7- सभी प्रभारी सुनिश्चित करें कि डायल-112 से प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर ही निस्तारण किया जाए ताकी समस्या/झगड़ा/तनाव मौके पर ही खत्म किया जा सके।
8- ऑनलाइन प्राप्त होने वाले शिकायतें/सूचनाओं को सभी गंभीरता से लें। ये ध्यान रहें कि आजकल के दौर में एक हल्की सी गड़बड़ी हालात बिगाड़ने वाली बड़ी मुसिबत का सबब बन सकती है।
9- भारी गर्मी के बीच सभी फायर स्टेशन अलर्ट मोड़ पर रहें। क्विक रिएक्शन ही ऐसी घटनाओं में नुकसान को कम कर सकता है।
10- महिला संबंधी अपराधों की सूचनाओं में प्रभारी ये सुनिश्चित करें पीडिता से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी की जाए और पीड़ित की मदद की जाए।
11- स्कूलों के खुलने और छुट्टियों के वक्त चेतक कर्मी प्रवेश/ निकासी द्वार के आसपास अपनी मौजूदगी बनाए रखें ताकी आपराधिक तत्वों में पुलिस का खौफ बना रहे तथा छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं रुकें।
12- क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार में प्रतिदिन औचक दौरा करें ताकी संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा सके।
13- इंतजार करने के बजाए अपराध होने से रोकना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
14- लंबित मुकदमों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए।
15- सत्यापन अभियान को जारी रखें और शाम के वक्त फोर्स को साथ लेकर स्वयं थाना प्रभारी थाना क्षेत्र में निरंतर चैकिंग कराना भी सुनिश्चित करें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *