रूद्रपुर  मा० उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय) बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, उत्तराखण्ड रामपाल सिंह ने बुद्धवार को विकास भवन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया गया कि माह मई 2026 में जनपद को कुल 37 मदों में से 21 मदों में ए श्रेणी, 6 मदों में बी श्रेणी, 1 मद में सी श्रेणी तथा 9 मदों में डी श्रेणी प्राप्त हुई थी। वहीं माह जून 2026 में जनपद में कुल 40 मदों में से 26 मदों में ए श्रेणी, 5 मदों में बी श्रेणी, 3 मदों में सी श्रेणी तथा 6 मदों में डी श्रेणी प्राप्त की है। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनपद का प्रदर्शन विगत वर्षों में भी उत्कृष्ट रहा है तथा वार्षिक रैंकिंग वर्ष- 2025-26 में जनपद प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर चुका है।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए मा. उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि जिन योजनाओं एवं विभागों का प्रदर्शन बी, सी अथवा डी श्रेणी में है. ये विशेष कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयावधि में सुधार कर ए श्रेणी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा को दौरान नगर आयुक्त रुद्रपुर, काशीपुर तथा संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों के आवासों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए साथ ही निर्माण कार्य की वास्तविक प्रगति के आधार पर समयबद्ध रूप से किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती महिलाओं को समय पर लाभान्वित करने तथा पोर्टल पर आकड़ों की समयबद्ध एवं शुद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने जल जीवन मिशन एवं हर घर जल योजना की समीक्षा के दौरान जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लबित पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा हैडओवर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
माननीय उपाध्यक्ष ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगामी माह में सभी मदों में ए श्रेणी प्राप्त करने के लिए गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हिमांशु जोशी, एपीडी रमा गोस्वामी, संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊ मण्डल राजेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० के०के० अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, लघु सिचाई सुशील कुमार, जल निगम सुनील जोशी, विद्युत राजीव चक्रवर्ती, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल आदि मौजूद थे।
बैठक के उपरान्त मा० उपाध्यक्ष ने विकासखण्ड रूदपुर के ग्राम पंचायत दोपहरिया मे विभिन्न निर्माण कार्य तथा विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत बागवाला में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित कराये जा रहे आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जयकिशन द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना में आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटियों को उनके सपनों का घर सौंपने की दिशा में तीव्रता से कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान मा० उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि शासन की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता और ग्रामीण क्षेत्रों को मिल सके।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *