राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा आरएसएस देश और समाज को दिशा देने वाला संगठन एकमात्र संगठन है सभी स्वयंसेवक मां भारती की सेवा में समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, आरएसएस ने सदैव राष्ट्रहित में कार्य किया है। आज भी आरएसएस समाज एवं राजनीति को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत का एक ऐसा सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है, जिसकी भूमिका केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रही है। इसकी स्थापना राष्ट्रनिर्माण के उद्देश्य से की गई थी और तब से लेकर आज तक संघ ने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है।
आरएसएस का मूल चिंतन व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर होता है। संघ का मानना है कि सशक्त राष्ट्र की नींव सशक्त, चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों से ही रखी जा सकती है। इसी उद्देश्य से संघ शाखाओं के माध्यम से अनुशासन, सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के संस्कार विकसित करता है।
समाज के क्षेत्र में आरएसएस ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा-प्रबंधन, ग्रामीण विकास और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर अकल्पनीय कार्य किया है। चाहे प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्य हों या समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास – संघ की स्वयंसेवी भावना हर परिस्थिति में दिखाई देती है।
राजनीति के संदर्भ में आरएसएस प्रत्यक्ष राजनीति में भाग न लेते हुए भी वैचारिक मार्गदर्शन की भूमिका निभाता रहा है। राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और सुशासन जैसे विचारों को सामाजिक विमर्श का हिस्सा बनाकर संघ ने राजनीति को केवल सत्ता-केंद्रित न रखकर राष्ट्रकेंद्रित सोच की ओर प्रेरित किया है।
इससे राजनीति में मूल्यों, नैतिकता और दीर्घकालिक दृष्टि का समावेश हुआ है। आज के बदलते वैश्विक और सामाजिक परिदृश्य में आर.एस.एस. की भूमिका और भी प्रासंगिक हो जाती है। संगठन युवाओं को राष्ट्र के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ बनाने का निरंतर प्रयास कर रहा है।
यही कारण है कि आरएसएस ने न केवल एक संगठन में ही राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर कार्य किया है, बल्कि वर्तमान में भी समाज व राजनीति को सकारात्मक दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
आरएसएस मां भारती को परम वैभव पर ले जाने के लिए निरंतर कार्यरत है l
आज संगठन का विस्तार काफी हो चुका है और भारत में इसकी 88,000 से अधिक शाखाएं संचालित हैं l
शाखोंओ के माध्यम से अनुशासन ,नेतृत्व क्षमता शारीरिक ,स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी को विकसित करने का प्रयास किया जाता है l


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *