saints showered holy, साधु-संतों ने राम भक्तों पर पवित्र जल की वर्षा की तो अयोध्या भगवान राम के जयकारों से गूंज उठी।

saints showered holy, When the saints showered holy water on the Ram devotees, Ayodhya echoed with the chants of Lord Ram.

पवित्र जल को हनुमान गढी में हनुमान जी के चरणों में समर्पित किया गया
पवित्र जल से प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा।

saints showered holy,अयोध्याः21जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व देश भर से आए साधु-संतों ने रविवार को पवित्र तीर्थ स्थलों के जल कलश के साथ अयोध्या में परिक्रमा की।

साधु-संतों ने विश्व भर से आए राम भक्तों पर पवित्र जल की वर्षा की तो पूरा अयोध्या भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उनका अभिषेक विश्व के सभी हिंदुओं द्वारा 50 वर्ष से एकत्रित किए गए सभी तीर्थ स्थलों के जल व गंगोत्री बागेश्वर जहां से सरयू निकलती है वहां के पवित्र जल से किया जाएगा।

यह जल कलशों में आया है और इन कलशों के साथ साधु-संतों ने अवधदत्त बिहारी मंदिर से परिक्रमा की शुरूआत की। राम भक्तों पर पवित्र जल की वर्षा की गई ताकि वे खुद को पवित्र कर भगवान राम के दर्शन कर सकें। परिक्रमा रामनगर मौहल्ले से लता चौक, सूर्या चौक आदि होते हुए हनुमान गढी पहुंची और पवित्र जल को हनुमान जी के चरणों में अर्पित किया गया।

साथ ही उनसे अयोध्या से सभी भूत-प्रेतों को भगाने तथा सभी पर अपनी व भगवान राम की कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। परिक्रमा के इस दौरान श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के निर्देशानुसार ज्ञानदास महाराज व हनुमान गढी के वर्तमान महंत मुरलीदास महाराज से भेंट की गई।

श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि भगवान राम की कृपा से 500 वर्ष के बाद वह शुभ घडी आ गई, जिसका सभी सनातनी 500 वर्ष से इंतजार कर रहे थे और जिसके लिए लाखों राम भक्तों व साधु-संतों ने बलिदान दिया। सोमवार को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी।

अखाडा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि यह हम सभी का परम सौभाग्य है कि हम रामलला को अयोध्या में राम जन्म भूमि पर बने भव्य राम मंदिर में विराजते हुए देखेंगे। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि हम सभी के आराध्य भगवान राम सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर में विराजमान होंगे।

इससे राम भक्तों में जो उत्साह है, उससे आज भारत ही नहीं पूरा विश्व ही अयोध्या बन गया है। आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान राम की कृपा से यह शुभ घडी आई है। उनकी कृपा से ही हमें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का मौका मिला है।

गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ऐसे भारत का निर्माण करेगी, जिसका गौरव पूरे विश्व में सूर्य की तरह चमकेगा। भारत पूरे विश्व का नेतृव करेगा।

श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनने के लिए विश्व भर से राम भक्त आए हैं। देश भर से हजारों साधु-संत भी पहुंच चुके हैं।

अयोध्या में इस समय जो आनंद बरस रहा है, वह तो हजारों-लाखों सालों में प्राप्त होता है। इस आनंद का वर्णन नहीं किया जा सकता है। त्रेता युग में जैसा उत्साह, आनंद व भक्ति भगवान राम के 14 वर्ष बाद अयोध्या आगमन पर अयोध्यावासियों में थी, वहीं आनंद व उत्साह आज पूरे विश्व के राम भक्तों व हिंदुओं में है। राम मंदिर के लिए चले 495 वर्ष के संघर्ष में जूना अखाडे के हजारों नागाओं ने भी अपने प्राणों की आहुति दी थी।

उन सभी के तर्पण आदि के लिए 1 जनवरी से तर्पण, श्रद्धांजलि, श्री रामचरित मानस पाठ, सुंदरकांड पाठ, राम रक्षा स्तोत्र विष्णु सह्रसनाम पाठ आदि का आयोजन भी श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के निर्देशानुसार होे रहा है, जो 24 फरवरी तक चलेंगे। 28 फरवरी तक साधु.संतों व राम भक्तों के लिए भंडारा भी निरंतर चलता रहेगा।

रविवार को सभी आयोजनों में श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, अखाडा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, कपिल पुरी, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज, हिमालय गुरु महामंडलेश्वर वीरेंद्रनंद गिरी महाराज, गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज, महामंडलेश्वर विवेकानंद पुरी महाराज, सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्र आनंद सरस्वती महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती महाराजए श्रीमहंत केदारपुरी राष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत महेश पुरीए श्रीमहंत शैलेंद्र गिरीए श्रीमहंत मनोज गिरीए थानापति महंत आशुतोष गिरिए महंत आदित्य गिरीए श्रीमहंत मच्छेंद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर सत्यम गिरि महाराजए श्रीमहंत धीरेंद्र पुरी महाराजए थानापति आदित्य गिरीए थानापति शनि भारती एमहाराज महंत साधना गिरीए श्रीमहंत वि़द्यानंद सरस्वती महाराज उपाध्यक्ष टाटा नगर, नागपुर से सूर्यानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर कंचन गिरि संगठन मंत्री दिल्ली संत मंडल, महंत धीरेंद्र पुरी महाराज कोषाध्यक्ष दिल्ली संत मंडल, सूरज गिरि महाराज, थानापति महंत देव पुरी महाराज, गोपाल रावतए उज्जैन मध्य प्रदेश अखाडा परिषद के प्रवक्ता गोविंद सौलंकीए वरिष्ठ पत्रकार पी एन द्धिवेदी आदि शामिल रहे।
,saints showered holy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *