SDRF, उत्तराखंड पुलिस के जवान ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज
SDRF, Uttarakhand Police personnel hoist Indian flag on the highest peak of South America
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने राजेन्द्र नाथ को 10,000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की।
SDRF, के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने 29 जनवरी 2024 को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर भारत देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की।
देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने राजेन्द्र नाथ को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000( दस हजार)के नगद पुरस्कार की घोषणा की,SDRF,
श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा।
SDRF के सेनानायक मणिकांत मिश्रा, ने राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी एवं कहा कि इससे अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे,SDRF,