• तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान का दूसरा माह हुआ शुरू
  • स्वच्छ  सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर
  • शहर से लेकर गांव कस्बों तक एवं सड़क मार्गों में भी निरंतर की जा रही है सफाई
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने पकड़ी है गति
  • मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य

हरिद्वार । तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह पूर्ण कर लिया है तथा दूसरा माह शुरू हो गया है,जिसमें सफाई अभियान नगर क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों में एवं सड़क मार्गों पर निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसका असर धरातल पर दिख रहा है,जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद में सफाई अभियान का कार्य निरंतर चल रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि द्वारा अपने अपने सड़क मार्गों पर चलाया जा रहा है सफाई अभियान
अधिशासी अभियंता   राष्ट्रीय राजमार्ग एनएचआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे साफ सफाई एवं झाड़ी कटान का कार्य किया गया है इसके साथ ही नारसन क्षेत्र ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढों को गड्ढा मुक्त कराते हुए पेच वर्क का कार्य किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी विपुल सैनी ने अवगत कराया है कि कोर कॉलेज  के पास ओल्ड एन एच 58 से रुड़की  की ओर सड़क किनारे की झाड़ी कटान एवं साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है एवं घने कोहरे के कारण कोई सड़क दुर्घटना गठित न हो इसके लिए सफेद पट्टी लगाए जाने का भी कार्य किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने अवगत कराया है कि रोशनाबाद बिहारीगढ़ में सड़क किनारे साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूह द्वारा भी की जा रही है सफाई अभियान में भागीदारी

अपर परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि महिला समूह प्रकाशमय द्वारा नौकरग्रांट एवं सपना समूह द्वारा लिबरहेडी, गोपालपुर ब्लॉक नारसन में भी सफाई अभियान का कार्य किया गया।

सभी खंड विकास अधिकारियों द्वारा सभी विकास खंडों में निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान

खंड विकास अधिकारी खानपुर राजेंद्र जोशी ने अवगत कराया कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया साथ ही कूड़ा उठाया गया ।

खंड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी ने अवगत कराया है कि पंचायत भवन ग्राम पंचायत नसीरपुर,अफजलपुर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया

ईओ झबरेडा हर्ष रावत ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत झबरेडा के मुख्य मार्गो एवं सभी वार्डो में निरंतर सफाई का कार्य किया जा रहा है।

खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल ने अवगत कराया है कि आत्मालपुर बोंग्ला क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया।

जिला पंचायत द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान तथा साफ सफाई न रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ की जा रही है चालान की कार्यवाही

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राकेश खंडूरी ने अवगत कराया है कि जिला पंचायत द्वारा भी निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है आज बुग्गावाला ग्रामीण बाजार भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई एवं पालीथीन प्लास्टिक अवशिष्ट को एकत्रित किया गया इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले पर एवं सफाई न करने वाले दुकानदारों पर चालान की कार्यवाही गतिमान है।

देशी विदेशी मदिरा की दुकानों पर भी चलाया जा रहा सफाई अभियान

जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला ने अवगत कराया है कि देशी विदेशी मदिरा की दुकानों पर साफ सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद को पेयजल योजनाओं के परिसरों में भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान

अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के परिसर में झाड़ी कटान एवं साफ सफाई का कार्य निरंतर किया जा रहा है,आज नसीरपुर,रतनपुर पेयजल योजनाओं के कैंपस में सफाई अभियान चलाया गया।

धार्मिक स्थलों, परिसरों एवं मार्गो पर चलाया जा रहा है सफाई अभियान

अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि आज चंडी देवी पैदल मार्ग पर साफ सफाई अभियान चलाया गया।

तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए चलता जा रहे सफाई अभियान में मुख्यमंत्री ने सफाई अभियान में सभी से सहयोग की अपील।

तीर्थ नगरी हरिद्वार में चल रहे सफाई अभियान का असर धरातल पर दिखने लगा है,इस अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जनपद वासियों ,धार्मिक संस्थाओं,साधु समाज,व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं से भी इस अभियान में अपनी भागीदारी करने की अपील की गई है,जिससे कि धर्मनगरी स्वच्छ एव साफ हो सके तथा जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ,सुंदर वातावरण उपलब्ध हो तथा वो अपने गंतव्य को जाए तो अपने साथ सुखद अनुभव लेकर जाए।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *