*ऊखीमठ में दूसरा विशेषज्ञ हेल्थ कैंप शुरू*
*शिविर में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के चिकित्सक दे रहे हैं सेवाएं*
*21 जुलाई तक चलेगा शिविर, पहले दिन 54 की हुई जांच*सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में जुलाई माह का दूसरा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से चल रहे इस तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के पहले दिन 54 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की गई।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में आयोजित विशेषज्ञ शिविर में शिविर में बाल रोग के 11 अस्थि रोग के 09, सर्जरी के 06 व मेडिसिन के 28 रोगियों की जांच की गई। शिविर में 36 के एक्सरे व 35 के लेब टेस्ट किए गए। साथ ही 07 के आयुष्मान कार्ड व 17 की आभा आईडी बनाई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने क्षेत्रवासियों से 21 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर में पहुंच अधिक से अधिक लाभ उठान की अपील कीं।
शिविर में चिकित्सा सेवा देने वालों में राजकीय मेडिकल कॉलेज के डाॅ. अशोक कुमार शर्मा डाॅ. कमल कांत, डाॅ. गीतांशु कपूर, डाॅ. सुखजीत अरोडा आदि शामिल रहे।