*साल के पहले स्नान पर्व पर चाक चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था*

*लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर*

*ऋषिकुल ऑटोटोरियम में एकत्रित हुआ मेला ड्यूटी में लगा फोर्स*

*मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*संपूर्ण मेला क्षेत्र 08 जोन व 22 सेक्टरों में किया गया विभक्त*

*सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा संपूर्ण मेला क्षेत्र*

*हरिद्वार।आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस व प्रशासन के तमाम अधिकारियों की उपस्थिति में लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर्व में लगे फोर्स को ऋषिकुल ऑटोटोरियम में ब्रीफ किया गया।

साल के पहले स्नान का विशेष महत्व होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार द्वारा फोर्स को पहले से ही मानसिक व शारीरिक तौर पर तैयार रहते हुए सतर्कता से ड्यूटी करने एवं यातायात व्यवस्था के सुव्यवस्थित प्रबंधन को बनाए रखने हेतु बताया गया।

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में काफी सर्दी का समय चल रहा है तथा सभी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अपना ध्यान रखते हुए अपने-अपने जिम्मेदारी का निर्वहन सफलता पूर्वक करना है यह मेला सभी के सामूहिक प्रयासों से निर्विघ्न संपन्न करना है।*

*जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने तैनाती स्थलों पर पहुंचना सुनिश्चित करें तथा अपने तैनाती स्थल पर देखें कि कहीं बिजली के ख़म्बो पर झूलते तारों का विशेष ध्यान रखें जिससे कोई खतरे की संभावना पैदा न होने पाए उन्होंने शौचालयों में पानी की व्यवस्था सुचारु हो, साफ सफाई व्यवस्था, के साथ ही कोई आवारा पशु स्नान क्षेत्र में तो नहीं घूम रहे, होटल, ढाबो पर रेट लिस्ट चस्पा है एवं अग्निशमन उपकरण व सुरक्षा संबंधित उपकरणों को उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गये।

स्थानीय अभिसूचना ईकाई के अधिकारी गुप्त रूप से पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी नजर रखते हुए लाभप्रद सूचना से उच्च अधिकारियों को तत्काल अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रत्येक जोनल अधिकारी अन्य अधिकारीगण के साथ मिलकर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। सभी रैंक के अधिकारियों की ज़िम्मेदारियाँ तय की गई है, उन्हें अनुशासन में रहकर अपनी ज़िम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करना है।

प्रभारी बी.डी.एस. को ब्रीफ़िंग के बाद संपूर्ण मेला क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने एवं 24 घंटे एंटी सबोटाज करते हुए पूरे मेला क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रख समय-समय पर उसकी सम्पूर्ण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व मेला कंट्रोल को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

*ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-*

👉🏻विगत स्नानों में देखा गया कि लोहड़ी/मकर संक्रांति स्नान पर अचानक से भीड़ बढ़ जाती है जिससे हमें पहले से ही छोटी बड़ी सभी तैयारी करके रहना है।

👉🏻प्रत्येक जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भीड़ बढ़ने की दशा में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर जनसंख्यिक दबाव को नियंत्रित करेंगे।

👉🏻प्रत्येक पॉइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है। थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता एवं संयम के साथ निर्वहन करेंगे।

👉🏻मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी प्रभारी यह सुनिश्चित करेगे की श्रद्धालुगण कतार में ही आगे बढ़ें, भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे।

👉🏻महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस स्थान पर अधिक भीड़ रहती है। प्रत्येक महिला एवं उसके परिजन उसी के आसपास रहते हैं किसी को स्नान के लिए बहुत अधिक समय नहीं दिया जाए। महिला घाट से श्रद्धालुओं को लगातार बाहर निकलते हुए उनके गंतव्य को भेजा जाए।

👉🏻स्नान के दौरान प्रत्येक कर्मी को सही समय पर अपने ड्यूटी पॉइंट पर आकर मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है।

👉🏻स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती है। घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार मौजूद व सतर्क रहें जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

👉🏻स्नान पर्व के पूर्व/दौरान हर की पैड़ी क्षेत्र से भिखारियों को हटाया जाए जिससे श्रद्धालुगण आसानी से आवागमन कर सकें।

👉🏻स्नान पर्व के दौरान अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए बम निरोधक दस्ते/श्वान दल की टीमें नियुक्त की गई हैं। ये टीमें निरंतर गतिमान रहेंगी। घाटों के संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अपर रोड मेला क्षेत्र में चेकिंग करते रहेंगे।

👉🏻क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए घुड़सवार पुलिस भी निरंतर गतिमान रहेंगी।

👉🏻राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात प्लान तैयार है उसका पूर्ण रूप से पालन करवाया जाए।

👉🏻 भीड़ की स्थिति के दृष्टिगत मेला क्षेत्र हेतु यातायात योजना तैयार की गई है। समस्त जोनल/सेक्टर अधिकारी उक्त यातायात योजना का भली भांति अवलोकन कर लें।

👉🏻 जोनल अधिकारी, बाईपास जोन, हाईवे पर नियुक्त समस्त सेक्टर प्रभारियों को समय-समय पर ब्रीफ करते हुए यह सुनिश्चित कर ले कि हाईवे पर किसी भी दिशा में जाम न लगे तथा यातायात सुचारू रूप से चल सके।

👉🏻पर्व समाप्ति तक जनपद में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा. कोई ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी अपने पॉइंट से बड़े वाहनों को नहीं छोड़ेंगे।

👉🏻 मेला ड्यूटी में तैनात कोई भी कर्मी अनावश्यक मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, न ही किसी प्रकार के नशे का सेवन करेगा।

👉🏻 श्रद्धालुओं के साथ शिष्टतापूर्ण व मधुर व्यवहार किया जाए तथा प्रयास किया जाए कि समस्या का आपसी वार्ता व सौहार्द से निपटारा किया जाए।

👉🏻समस्त कर्मचारीगण स्वच्छ वर्दी धारण करते हुए उच्च कोटि का अनुशासन बनाए रखेंगे। कोई भी अधिकारी/कर्मचारीगण प्रतिस्थानी के आने से पूर्व अपना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। ड्यूटी पॉइंट छोड़ने से पूर्व अपने सेक्टर प्रभारी को अवश्य सूचित कराएंगे।

👉🏻 रात्रि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी गर्म यूनिफार्म के साथ अपने-अपने प्वाइंटों पर मुस्तैदी के साथ मौजूद रहेंगे। सभी जोनल व सेक्टर अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे जिसकी मॉनिटरिंग मेला कंट्रोल रूम द्वारा की जाएगी।

कोई भी अधिकारी कर्मचारी अनावश्यक मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे अपनी ड्यूटी पर अपने निर्धारित यूनिफार्म के साथ समय से मौजूद रहेंगे l

*मेला ड्यूटी में लगे फोर्स का विवरण-*

08 पुलिस उपाधीक्षक, 12 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 87 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक, 131 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 382 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु, 45 महिला आरक्षी, 03 यातायात निरीक्षक, 18 यातायात उपनिरीक्षक/ अपर उपनिरीक्षक, 42 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल यातायात, 05 कंपनी+ 01 प्लाटून पीएसी, 02 टीम बम निरोधक दस्ता, 01 टीम एटीएस, 16 कर्मी जल पुलिस/गोताखोर, 16 कर्मी अभिसूचना इकाई, 07 यातायात उप निरीक्षक, 37 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 02 फायर टेंडर मय उपकरण

इस अवसर पर SP देहात सहित पुलिस व प्रशासन के राजपत्रित अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *