*जनपद में 4 जुलाई से 30 जुलाई तक सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम*

*राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की दि जायेंगी जानकारी एवं पात्र व्यक्तियों को किया जाएगा लाभान्वित*

*हरिद्वार,।   राज्य सरकार द्वारा विगत 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर 4 जुलाई से 30 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा के तहत थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी करते हुए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है।

जनपद में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान का शुभारंभ 04 जुलाई शनिवार को 11 बजे से ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास विषयक थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगाए जायेंगे।

06 जुलाई को सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत विकासखंड रुड़की मुख्यालय में सोमवार को राज्य सरकार की नई पहल, नवाचार एवं पहली बार लागू की गई योजनाओं पर आधारित थीम पर कार्यक्रम आयोजित होगे।

07 जुलाई को सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय भगवानपुर में सड़क, रेल, रोपवे सहित राज्य की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर आधारित थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

08 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय लक्सर में उद्योग, लघु उद्योग एवं सूक्ष्म उद्योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

09 जुलाई को सेवा अभियान के तहत विकासखंड मुख्यालय नारसन में कृषि, उद्यान एवं पशुपालन क्षेत्र की उपलब्धियों और योजनाओं थीम पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

10 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय खानपुर में महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण एवं सैनिक कल्याण से संबंधित योजनाओं की थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

13 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय बहादराबाद में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों और नवाचारों थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

15 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय रुड़की में रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। युवाओं को रोजगार के अवसरों, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

16 जुलाई को हरेला पर्व के अवसर पर पूरे जनपद में व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

18 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय भगवानपुर में राज्य सरकार की नई योजनाओं एवं नवाचारों पर आधारित थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

21 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय लक्सर में सड़क, रेल, रोपवे, उड़ान योजना एवं अन्य अवस्थापना परियोजनाओं पर आधारित थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन को दी जाएगी।

23 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय नारसन में उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

25 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय खानपुर में कृषि, उद्यान एवं पशुपालन क्षेत्र की योजनाओं और उपलब्धियों थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

28 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय बहादराबाद में महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

30 जुलाई को जनपद में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” सेवा पखवाड़े का समापन विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा तथा आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे ताकी अधिक से अधिक लोगों को संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *