जीवन जीने की कला सिखाती है; श्री राम कथा: महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरी

***भव्य कलश यात्रा के हुआ, श्रीराम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

***महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरी श्रीराम कथा एवं आचार्य पं राम-लखन मिश्रा करेंगे श्रीमद् भागवत का गुणगान

हरिद्वार। महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरी ने कहा कि मानव जीवन में श्रीराम कथा का महत्व बहुत अधिक है। यह न केवल भगवान राम के जीवन और शिक्षाओं का वर्णन करती है, बल्कि यह हमें जीवन जीने की कला, मर्यादा, और कर्तव्य का पालन करना सिखाती है। राम कथा सुनने से मनुष्य को सद्गति प्राप्त होती है और उसका जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में गंगा तट पर भक्तों को एक साथ श्रीराम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिल है। इस अवसर को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए और प्रतिदिन कथा का श्रवण कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

देवाधिदेव महादेव की नगरी कनखल में रविवार को एक साथ श्रीराम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व भव्य कलशयात्रा निकाली गई। भारी बारिश के मध्य सैकड़ों महिलाओं ने श्री यंत्र मंदिर से कथा स्थल वात्सल्य गंगा आश्रय आश्रम तक कलशयात्रा में भाग लिया। आगामी 21 जून तक श्रद्धालुओं को एक साथ श्रीराम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा के अमृतपान का सौभाग्य प्राप्त होगा।

प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का गुणगान लघु वृंदावन दतिया के आचार्य रामलखन मिश्रा करेंगे। वहीं सांयकाल में 03 बजे से 5 बजे तक महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरी श्रीराम कथा का अमृतपान करायेंगी। कलशयात्रा के उपरांत मुख्य यजमान जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, नरेश शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, डॉ विशाल गर्ग, पं अधीर कौशिक, लकी वालियासहित लोगों ने कथा व्यास महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरी एवं आचार्य राम-लखन मिश्रा का विधिवत पूजन किया। इसके उपरांत उपरांत साध्वी सत्यप्रिया गिरी ने संगीतमयी श्रीरामकथा का रसपान कराकर उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर बिनोद मित्तल, शीत झा, बसंत झा , सचिन चौधरी, राकेश मिश्रा, एस एस राणा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी, रंजीता झा, सुधा राठौर, रश्मि झा,अनु मिश्रा, शांति झा, ऊषा झा, सुलोचना देवी, अमिता गुप्ता, सुषमा चौहान, सुधा राठौर, विनीता चौहान, मंजू रावत, लीला रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *