*भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में एस.आई.आर. प्रकिया गतिमान*

*जनपद रुद्रप्रयाग में मतदाता मैपिंग की समीक्षा बैठक आयोजित*

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार जनपद रुद्रप्रयाग में विधान सभा निर्वाचक नामावली के आगामी गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की तैयारियों के तहत मतदाता मैपिंग का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की सूची में बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की मैपिंग (प्रोजनी सहित) की जा रही है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा के दिशा निर्देशन में उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी ने सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) तथा बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2003 एवं 2025 की निर्वाचक नामावली के लेगेसी डाटा के मिलान की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसे निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डाटा मिलान की प्रक्रिया में शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, जिससे निर्वाचन नामावली को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो।

जनपद रुद्रप्रयाग में अब तक 99.70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग एवं सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिसके साथ ही जनपद राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है।

जनपद के अंतर्गत दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों — केदारनाथ एवं रुद्रप्रयाग — में मतदेय स्थलों एवं मतदाताओं का विवरण भी संकलित किया गया है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 173 मतदेय स्थलों पर कुल 89,984 मतदाता दर्ज हैं, जबकि मैप्ड मतदाताओं की संख्या 91,684 है, जो 101.89 प्रतिशत मैपिंग दर्शाती है। वहीं रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 189 मतदेय स्थलों पर 1,02,244 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 99,975 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है, जो 97.78 प्रतिशत है।

इस प्रकार जनपद में कुल 362 मतदेय स्थलों पर 1,92,228 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,91,659 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण कर ली गई है, जो कुल 99.70 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है।

बताया गया कि उत्तराखण्ड राज्य की वर्ष 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मतदाता अपने नाम अथवा EPIC नंबर के माध्यम से भी ऑनलाइन खोज कर सकते हैं। सभी राज्यों की लॉस्ट SIR मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर भी उपलब्ध है।

बैठक में उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, एलएमटी केदारनाथ डॉ. दीपक बुटोला, एलएमटी रुद्रप्रयाग डॉ. विनोद कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट सहित अन्य संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *