कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) हरिद्वार द्वारा सामाजिक सेवा पहल

कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA), हरिद्वार द्वारा समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन

दिनांक 26 फरवरी 2026 को CBOA हरिद्वार द्वारा जगजीतपुर शाखा में जिला अस्पताल रक्त बैंक, हरिद्वार के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

महिला दिवस कार्यक्रम

इसके अतिरिक्त, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 07 मार्च 2026 को CBOA हरिद्वार द्वारा सतधर्म सेवा संस्थान ट्रस्ट एवं सतधर्म विद्यालय, हरिद्वार के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की हाई स्कूल की छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री एवं लंच बॉक्स वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाना था।

इन दोनों कार्यक्रमों के आयोजन में कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन हरिद्वार की आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति में क्षेत्रीय सचिव श्रीमती अंकिता कंडारी, सहायक क्षेत्रीय सचिव श्री मयंक तिवाड़ी तथा श्री विनय नैथानी के साथा महत्वपूर्ण सदस्य लक्ष्मी चंद , पंकज नेगी एवं अन्य अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु कैनरा बैंक, हरिद्वार के क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक श्री एस. वी. के. रेड्डी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, हरिद्वार भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *