हरिद्वार। भारत विकास परिषद की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से देश भर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहे हैं। इसी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डॉक्टर हरिराम इंटर कॉलेज, मायापुर के क्रीड़ा मैदान में परिषद की मायापुरी शाखा के पदाधिकारीयों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य की उपस्थिति वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि परिषद के प्रांतीय संयोजक प्रचार प्रसार कुशल पाल सिंह चौहान ने कहा कि पितृपक्ष में वृक्षारोपण का विशेष और आध्यात्मिक महत्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मायापुरी शाखा के अध्यक्ष कैप्टन( सेवानिवृत्त) विपिन जोशी ने कहा कि शिव पुराण वह अन्य ग्रंथों के अनुसार पितृ पक्ष में पौधे लगाने से कुंडली का पितृ दोष शांत होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा होती है। आज के वृक्षारोपण से विद्यार्थियों एवं समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। उपस्थित जनों एवं विद्यालय के स्टाफ ने रोपित किए गए बेल, नीम , आम एवं जामुन आदि के पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर मायापुरी शाखा के संयोजक पर्यावरण मनु गुप्ता, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह राणा, अतुल चौहान, अमित कुमार तथा विद्यालय के सरीन कुमार, राजीव कौशिक, नीरज कुमार, संजय चौहान , प्रेम बल्लभ उप्रेती, यज्ञराज भट्ट तथा आशीष राठौर आदि उपस्थित रहे।