स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सौड़ वार्ड में चलाया गया विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा वार्ड नंबर-3 सौड़ में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डोर-टू-डोर “अब दो नहीं चार” अभियान के तहत लोगों को स्रोत पर कचरे के चार प्रकार से पृथक्कीकरण के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान स्वच्छता, कचरा एकत्रीकरण एवं कचरे से होने वाले दुष्प्रभावों के साथ ही SWM Rules 2026 के प्रावधानों के संबंध में स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को स्रोत पर कचरे के पृथक्कीकरण के लिए चार अलग-अलग बिन के उपयोग की जानकारी दी गई। इसके तहत गीले, सूखे, हानिकारक एवं घरेलू कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखने की प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी दिया गया।
इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *