*थाना बहादराबाद*

*सालाना मुआयना करने थाना बहादराबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह*

*बाद सलामी शुरू हुआ थाना परिसर एंव कार्यालय का निरीक्षण*

*मालखाना, शस्त्रागार, मेस सहित कार्यालय में जांचे गहनता से सभी अभिलेख*

*मालखाने के निरीक्षण पर बोले एसएसपी पुराने माल काफी है लम्बित 15 दिवस के भीतर कमेटी गठित कर करें माल का निस्तारण*

*सभी कर्मियों को नियमित शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराने के दिए निर्देश*

*लम्बित विवेचनों/प्रार्थना पत्रों का गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने हेतु किया निर्देशित *

*थाने के अभिलेख अध्यावधिक न होने पर जताई नाराजगी, 15 दिवस के भीतर अध्यावधिक कर रिपोर्ट प्रेषित करने के दिये निर्देश*

*सभी कर्मी अपने व्यवहार में लाये सुधार, थाने पर आने वाले हर फरियादी से नम्रतापूर्वक वार्ता कर सुनेगे फरियाद*

आज दिनांक 10/03/26 को एसएसपी हरिद्वार सालाना निरीक्षण हेतु थाना बहादराबाद पहुंचे।

तत्पश्चात श्री नवनीत सिंह द्वारा मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप और थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण करते हुए थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों को जांचा गया एवं रजिस्टरों के रखरखाव को और बेहतर करने एवं डाटा का निश्चित समयावधि में मिलान करने हेतु कहा गया। रजिस्ट्ररो के अवलोकन से पाया गया कि कई रजिस्ट्रर अपड़ेट नहीं है जिसपर प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि थाने का कार्यलेख एंव रजिस्ट्रर अपड़ेट होना चाहिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।साथ ही ग्राम अपराध रजिस्ट्रर में सम्बन्धित हल्का प्रभारी द्वारा अपने- अपने हल्के की सूचना अपड़ेट नहीं की गई है जिसपर सम्बन्धित हल्का प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के भीतर अपड़ेट करेंगे।

बैरक व मैस भ्रमण के दौरान एसएसपी द्वारा थाना प्रभारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जवानों को ताजा एवं अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिले तथा साफ-सफाई का ख्याल रखते समय-समय पर मच्छर व कीड़े मारने की दवाओं का छिड़काव किया जाए ताकी स्वच्छ तन और मन के साथ अपनी ड्यूटी कर पाएं। साथ ही निर्देशित किया गया कि जो थाने का स्टाफ है वह रात्रि में थाने में ही निवास करेंगे जिससे की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रवाना किया जा सके।

मालखाने में मुकदमें से संबंधित मालों का काफी लम्बे समय से लम्बित होने पर प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह इसमें कमेटी गठित करने हेतु आज ही से आवश्यक कार्यवाही करेंगे तथा 15 दिवस के भीतर इन्हे निस्तारण करवाया जाये।

थाने में रखे हुए सरकारी सम्पत्ति का सदप्रयोग किया जाये नहीं तो रखे रखे सामान निस प्रयोज हो जाता है थाने में रखे अस्लाओं का मिलान पुलिस लाइन आरमरी से तीन माह में शस्त्रों का मिला कराते हुए शस्त्र सफाई करवाई जाये तथा थाना स्तर पर प्रत्येक सप्ताह एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में शस्त्र सफाई एंव शस्त्र अभ्यास अवश्य कराया जाये।

अन्त में थाने पर सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों का सम्मेलन लेते हुए अवगत कराया कि कर्मचारी अपनी समस्या अपने उच्चाधिकारियों के समक्ष रख सकता है जिसका समाधान अवश्य किया जायेगा । सभी अधिकारी एंव कर्मचारी यह सुनिश्चित करे की थाने पर आने वाला फरियादी की समस्या को नम्रतापूर्वक सुनकर जो विधिक कार्यवाही बनती है उसके अनुरुप कार्यवाही की जाये।

उक्त अवसर पर एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सीओ बहादराबाद संजय चौहान व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *