*थाना सिडकुल*

*एसएसपी का कड़क नेतृत्व अपराधियों पर पड़ रहा भारी*

*गैंग बनाकर दबंगई दिखाने वालों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन, 07 आरोपी दबोचे*

*गाड़ी चलाते समय साइड देने को लेकर हुए विवाद में दिखाई थी दबंगई*

*लोहे की रॉड से मारपीट, गाली गलौज व तमंचे से फायर व तमंचे से वार कर वादी को किया गंभीर घायल*

*अपना दबदबा बनाने के लिए गैंग बनाकर लोगों से मारपीट करते हैं आरोपी*

*कथित आरोपी लवी कुमार के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज*

*अन्य आरोपियों का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास*

*घटना में प्रयुक्त तमंचा 32 बोर, जिन्दा कारतूस, कार व बाइक बरामद*

दिनांक 14/15/06.2025 की रात्रि में सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा रोड में साइड देने को लेकर हुए विवाद में लोगों को डराने और अपना दबदबा बनाए रखने के लिए डंडे व लोहे की रोड से मारपीट करते हुए गाली गलोज कर तमंचे से फायर करते हुए तमंचे के बट से सिर पर वार किया गया जिससे गंभीर रूप से घायल सूरज पुत्र मथुरा निवासी ग्राम पिपरा बरोला मधवापुर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी रोशनाबाद सिडकुल द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 289/ 2025 धारा 109/ 115 (2)/ 190 191/ 191 (2)/191 (3)/ 351 BNS बनाम बबलू व अन्य के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित क्रम में थाना सिडकुल की गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र आनेकी पुल के पास से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार व सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 07 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त तमंचा 32 बोर, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल, कार व मोटर साइकिल बरामद की गई।

पकड़े गए अभियुक्त में अभियुक्त लवी कुमार उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 109/115(2)/190/191(2)/191(3)/351/309 BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट अभियुक्त विनीत, सुमित शर्मा व यश शुक्ला उर्फ बाबू उपरोक्त को उनके जुर्म धारा 115(2)/190/191(2)/191(3)/351(3)/309(4)/317(2) BNS एवं अभियुक्त सौरभ तोमर, सुभाष रावत व अभिषेक कुमार उपरोक्त को उनके जुर्म धारा 115()/190/191(2)/191(3)/351(3) से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया।

दौराने विवेचना अभियोग में धारा 309(4), 317(2)व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त गण*

1. लवी कुमार पुत्र अवनीश कुमार निवासी ग्राम सुहेड़ी शिव मंदिर के पास थाना कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम गनोली लक्सर जनपद हरिद्वार ।

2. विनीत पुत्र जगबीर सिंह निवासी ग्राम पपसरा मंदिर के पास थाना रजबपुर जनपद अमरोहा हाल निवासी ग्राम आनेकी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

3. यश शुक्ला उर्फ बाबू पुत्र जितेंद्र शुक्ला निवासी सूर्य नगर शिव मंदिर के पास थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी आनंद विहार सीतापुर थाना सीतापुर जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश।

4. सौरभ तोमर पुत्र रमेश तोमर निवासी ग्राम नसोली इंटर कॉलेज के पास थाना रमाला जनपद बागपत उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार।

5. सुभाष रावत पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम डाला थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल पता वृंदावन कुञ्ज नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ।

6. सुमित शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद बीसलपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत हाल निवासी आनेकी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ।

7. अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

*अभियुक्त लवी कुमार का आपराधिक इतिहास*

1. मुकदमा अपराध संख्या 494/2024 धारा 109 BNS व 3/ 25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार।

2. मुकदमा अपराध संख्या 658/2024 धारा 109 324(4)BNS चालानी थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।

3. मुकदमा अपराध संख्या 203 /18 धारा 63/72/ 307420/427 IPC चालानी थाना कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश।

4. मुकदमा अपराध संख्या 528/18 धारा 392IPC आईपीसी चालानी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश।

5. मुकदमा अपराध संख्या 575 18 धारा 394 आईपीसी चलानी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश।

6. मुकदमा अपराध संख्या 581/ 18 धारा 307 आईपीसी चालानी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश।

7. मुकदमा अपराध संख्या 582/ 18 धारा 25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश।

8. मुकदमा अपराध संख्या 711/ 18 धारा 2/ 3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश।

*अन्य अभियुक्त गण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है*

*बरामदगी*

1. एक अदद तमंचा 32 बोर व एक जिंदा कारतूस।

2. एक अदद मोबाइल फोन विवो कंपनी रंग आसमानी।

3. एक स्विफ्ट डिजायर कार ।

4. एक मोटरसाइकिल अपाचे।

*पुलिस टीम*

1. SHO सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी

2. ⁠IC⁠ चौकी कोर्ट sI शैलेंद्र ममगई

3. उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह

4. कांस्टेबल 1575 मनीष

5. कांस्टेबल 141 महावीर सिंह

6. कांस्टेबल 200 हरि सिंह

7. कांस्टेबल 278 प्रियांशु

8. कांस्टेबल 330 कुलदीप

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *