गलोबल हैण्ड वॉशिंग डे के अवसर पर रेकिट एवं प्लान इण्डिया के सहयोग से राजकीय जूनियर हाईस्कूल रोशनाबद में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उ‌द्घाटन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दीप जलाकर किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार की बीमारियां सही से हाथ न धोने एवं सफाई पर ध्यान न रखने के कारण पनपती हैं। उन्होंने खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद व शौचालय से आने के बाद अपने हाथों को साबुन व स्वच्छ पानी से अवश्य धोने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी बच्चों को समय-समय पर अपने नाखून काटते रहने, प्रतिदिन स्नान करने, साफ कपड़े पहनने के साथ ही अपने स्वास्थ्य व आपसाप की सफाई का विशेष ध्यान रखने, साफ रुमाल रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फास्ट फूड एवं चिप्स आदि कम से कम खाने या कतई न खाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पौष्टिक आहार खाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खुद को साफ और सफाई पर ध्यान रखने के साथ ही दोस्तों व परिवारजनों को समझाएंगे तो स्वच्छता पर बड़ा अचीवमेंट आसानी से प्राप्त होगा।
उन्होंने एक बच्चे के मोबाइल लेकर स्कूल पहुंचने पर बच्चे के माता पिता को बुलाकर बच्चे की व अभिभावकों की काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने, पढ़ाई के साथ-साथ दिन में कम से कम दो घंटे खेले व घर पर 2 से 4 घंटे प्रतिदिन अवश्य पढ़ाई करने के लिए मार्गदर्शित किया।
   उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी खुश रहना है, कहीं भी स्ट्रैस न लें। पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई कीजिए, मेहनत का फल अवश्य मिलता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खाना भरपूर लीजिए, पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी कीजिए। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि बचपन में शरारतें होती रहती हैं, लेकिन कोई ऐसी शरारत न कीजिए जिससे किसी को चोट या नुकसान पहुंचे।
*इन्हें किया गया पुरस्कृत*
इस दौरान हाथ धोने एवं स्वच्छता पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 सी कि प्रतिज्ञा वर्मा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 ए की आरुषि नेगी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 बी की अरसी,स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 6 ए की अनमता, द्वितीय स्थान पर्याप्त करने वाली कक्षा 7 सी की चांदनी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 ए की रिफ़ा तथा क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 8 ए के विक्रम, द्वितीय स्थान पर्याप्त करने वाली कक्षा 8 ए की प्रियांशी व कक्षा 6 सी की गरिमा, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 6 ए की अनमता को रेकिट एवम् प्लान इंडिया के सहयोग से पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान स्टेट प्रोग्राम मैनेजर प्लान इंडिया सैयद अली नकवी, जिला प्रभारी प्रकाश नेगी, स्कूल वालिंटियर प्रियंका रोथान, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सुधीर उनियाल, बीआरपी समग्र चौहान, सीआरपी वर्षा भंडारी, प्रधानाध्यापक संजय चौहान सहित विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।
*जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी खुश रहना*
हरिद्वार 15 अक्टूबर 2025- गलोबल हैण्ड वॉशिंग डे के अवसर पर रेकिट एवं प्लान इण्डिया के सहयोग से राजकीय जूनियर हाईस्कूल रोशनाबद में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उ‌द्घाटन जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दीप जलाकर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार की बीमारियां सही से हाथ न धोने एवं सफाई पर ध्यान न रखने के कारण पनपती हैं। उन्होंने खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद व शौचालय से आने के बाद अपने हाथों को साबुन व स्वच्छ पानी से अवश्य धोने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी बच्चों को समय-समय पर अपने नाखून काटते रहने, प्रतिदिन स्नान करने, साफ कपड़े पहनने के साथ ही अपने स्वास्थ्य व आपसाप की सफाई का विशेष ध्यान रखने, साफ रुमाल रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फास्ट फूड एवं चिप्स आदि कम से कम खाने या कतई न खाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पौष्टिक आहार खाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खुद को साफ और सफाई पर ध्यान रखने के साथ ही दोस्तों व परिवारजनों को समझाएंगे तो स्वच्छता पर बड़ा अचीवमेंट आसानी से प्राप्त होगा।
उन्होंने एक बच्चे के मोबाइल लेकर स्कूल पहुंचने पर बच्चे के माता पिता को बुलाकर बच्चे की व अभिभावकों की काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने, पढ़ाई के साथ-साथ दिन में कम से कम दो घंटे खेले व घर पर 2 से 4 घंटे प्रतिदिन अवश्य पढ़ाई करने के लिए मार्गदर्शित किया।
   उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी खुश रहना है, कहीं भी स्ट्रैस न लें। पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई कीजिए, मेहनत का फल अवश्य मिलता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खाना भरपूर लीजिए, पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी कीजिए। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि बचपन में शरारतें होती रहती हैं, लेकिन कोई ऐसी शरारत न कीजिए जिससे किसी को चोट या नुकसान पहुंचे।
*इन्हें किया गया पुरस्कृत*
इस दौरान हाथ धोने एवं स्वच्छता पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 सी कि प्रतिज्ञा वर्मा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 ए की आरुषि नेगी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 बी की अरसी,स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 6 ए की अनमता, द्वितीय स्थान पर्याप्त करने वाली कक्षा 7 सी की चांदनी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 ए की रिफ़ा तथा क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 8 ए के विक्रम, द्वितीय स्थान पर्याप्त करने वाली कक्षा 8 ए की प्रियांशी व कक्षा 6 सी की गरिमा, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 6 ए की अनमता को रेकिट एवम् प्लान इंडिया के सहयोग से पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान स्टेट प्रोग्राम मैनेजर प्लान इंडिया सैयद अली नकवी, जिला प्रभारी प्रकाश नेगी, स्कूल वालिंटियर प्रियंका रोथान, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा सुधीर उनियाल, बीआरपी समग्र चौहान, सीआरपी वर्षा भंडारी, प्रधानाध्यापक संजय चौहान सहित विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *