उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून फिर भी भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा

भेजा गया जेल, नहीं मिलेगी बेल

उत्तराखंड में नकल विरोधी सख्त कानून लागू होने के बाद भी एक व्यक्ति पूरी दिलेरी के साथ अपने भाई की जगह खुद वन दरोगा की परीक्षा देने पहुंच गया।
कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार में U.K.S.S.S.C द्वारा आयोजित उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र, इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर के
परीक्षा स्थल में प्रवेश कर उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र भी हासिल कर लेकर हल करने के बाद चैकिंग के दौरान परीक्षा दे रहे युवक का एडमिट कार्ड मिलान किया गया तो उसके पास अंकित सैनी पुत्र राजेश सैनी निवासी ग्राम-फरकपुर डाडा पट्टी पोस्ट हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार अनुक्रमांक-13 14 83 1156 का एडमिट कार्ड था, जबकि
एडमिट कार्ड का मिलान परीक्षा उपस्थिति पंजिका तथा केंद्र सूची से करने पर उपरोक्त अनुक्रमांक पर परीक्षार्थी का नाम राहुल सैनी अंकित था।
वन दरोगा भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर के केंद्र व्यवस्थापक दिनेश सिंह चौहान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर द्वारा इस बात की सूचना तत्काल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी गई।
प्रधानाचार्य की शिकायत पर युवक को लोक सेवा आयोग ने मौखिक रूप से उक्त परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आदेशित किया गया परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग प्रतिनिध पंकज सुंद्रियाल केंद्र व्यवस्थापक
ने मामले की रिपोर्ट लिखवाई।
हरिद्वार एस एस पी के अनुसार उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के अंतर्गत ज्वालापुर में केस दर्ज कर लिया गया है
अंकित सैनी नाम के व्यक्ति द्वारा अपने भाई राहुल सैनी के स्थान पर उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होकर गैर कानूनी रूप से परीक्षा का प्रश्न पत्र प्राप्त कर इस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र हल किया गया।
उपरोक्त के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0-431/23 धारा-419 भा०द०सं० व 2(छ)2/12 उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय अध्यादेश 2023 बनाम अंकित सैनी पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed