*हरिद्वार पुलिस*

*14वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का सकुशल समापन*

*जनपद देहरादून पुलिस बनी चैंपियन, भल्ला स्टेडियम बना जीत का साक्षी*

*क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की बादशाहत बरकरार*

*जनपद हरिद्वार व जनपद देहरादून पुलिस के बीच खेल गया फाइनल मुक़ाबला*

*जनपद एवं वाहिनियों के बीच 04 दिन तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता, 20 टीमों ने किया प्रतिभाग*

*पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा बने समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एसएसपी डोभाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत*

*मुख्य अतिथि व एसएसपी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर दी गई ट्रॉफी*

दिनांक 16/12/25 से जनपद हरिद्वार में में शुरू हुई 04 दिवसीय १४वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आज विधिवत रूप से समापन हुआ।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा का सर्वप्रथम आयोजन सचिव एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैंड की मधुर धुन के मध्य हुई परेड के पश्चात मुख्य अतिथि व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव/ एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर अलंकृत करते हुए ट्रॉफी प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव को आगामी प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ध्वज सौंपकर प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी पुलिस अधिकारियों, प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ आदि द्वारा सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया गया।

आज हुए फाइनल मुक़ाबले में देहरादून ने शानदार जीत हासिल की। जनपद देहरादून ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार पुलिस को 185 रन का टारगेट दिया।185 रन का पीछा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने 100 रन पर ही सिमट गई।

पूरे टूर्नामेंट में हरिद्वार पुलिस द्वारा बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेन ऑफ़ द सीरीज़, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज व बेस्ट कीपर/फील्डर का खिताब अपने नाम किया।

*मेन ऑफ़ द सीरीज़/ बेस्ट बल्लेबाज़-* नरेंद्र सिंह (जनपद हरिद्वार)

*बेस्ट बॉलर*- ललित चौहान (जनपद हरिद्वार)

*बेस्ट कीपर/बेस्ट फ़ील्डर*- रणवीर सिंह (जनपद हरिद्वार)


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *