Successors of freedom fighters, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी करेंगे प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार,बनायेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत – जितेन्द्र रघुवंशी

Successors of freedom fighters, will fulfill the Prime Minister’s resolve, will build the India of the dreams of freedom fighters – Jitendra Raghuvanshi

व्यापार मंडल और सामाजिक संगठन करेंगे स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत।

देशभक्ति से नयी पीढ़ी को अनुप्राणित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे सेनानी परिवार- भारत भूषण विद्यालंकार

Successors of freedom fighters, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.) भारत सरकार के साथ एक सहयोगी की भूमिका निभाएगी।

oplus_32

समिति की इस मंशा को आज प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि संगठन देश के विभिन्न प्रान्तों के विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार राष्ट्रीय सम्मेलन 13 अप्रैल 2026 सोमवार को आयोजित किया जा रहा है, हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी ने कहा
यह सम्मेलन संगठन के संरक्षक, शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी के संरक्षण में जलियांवाला बाग नरसंहार की 107वीं वर्षगांठ पर ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे, उनके साथ ही अति विशिष्ट अतिथि आयुष मंत्री मदन कौशिक, तथा विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, तथा छत्तीसगढ़ सरकार में नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा भी अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल तथा रानीपुर हरिद्वार के विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहेंगे।
रघुवंशी ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रान्तों से शताधिक आयु के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी रहे लेफ्टिनेंट आर. माधवन दिल्ली, स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट अल्मोड़ा, 116 वर्षीय स्वामी लेखराज बिजनौर तथा, हरिद्वार जनपद से एक मात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी भारत भूषण विद्यालंकर भी सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 सोमवार को प्रातः काल 9:00 बजे अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क, निकट जटवाड़ा पुल ज्वालापुर से कटहरा बाजार, रेलवे पुलिस चौकी ज्वालापुर, आर्य नगर चौक रानीपुर मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज परिसर तक स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित करेंगे।

सम्मान यात्रा में कुमाऊं की प्रसिद्ध छोलिया नृत्य टोली सबसे आगे चलेगी, संपूर्ण यात्रा मार्ग में व्यापार मंडल तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा। सम्मान यात्रा का नेतृत्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ स्वामी शरद पुरी तथा जितेन्द्र रघुवंशी करेंगे।

कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में स्थापित अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित करके मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा सम्मान यात्रा का स्वागत करेंगे।
दोपहर 12:00 बजे से सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में शिवडेल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत वंदे मातरम से होगा, जिसमें मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाएंगे, संकल्प को 2047 तक पूरा करने के लिए विचार मंथन किया जाएगा और कार्यक्रम में शामिल स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के वंशजों को संगठन की संयुक्त शक्ति की प्रतिबद्धता से संकल्पित किया जाएगा तथा स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के हितों की रक्षा के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।
प्रेस वार्ता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकर, संगठन के पदाधिकारी देशबन्धु, डॉ वेद प्रकाश आर्य ने भी संबोधित किया, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत, नगर प्रभारी विवेक कुमार शर्मा, रमेश कुमार, नरेन्द्र कुमार वर्मा, वीरेन्द्र सिंह गहलोत, कैलाश चन्द्र वैष्णव, यशपाल सिंह, आदित्य उपाध्याय, सुशील कुमार, कृष्ण गोपाल पन्त तथा अशोक दिवाकर तथा मिडिया प्रभारी श्रीमती शशि शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

One thought on “Successors of freedom fighters, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी करेंगे प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार,बनायेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत – जितेन्द्र रघुवंशी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *