जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित
अध्यक्ष राजकुमार, महासचिव नवीन चौहान सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ
सामाजिक विकास में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण-डा.ललित नारायण मिश्र
लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बनी रहेंगी तो राष्ट्र मजबूत रहेगा-योगेश भट्ट
हरिद्वार, 15 मई। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे मंे पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर मंे सिर्फ दो मिनट मंे ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति सतर्कता बरतते हुए काम करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रैस क्लब सभागार में आयोजित जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने गुरु गोविन्द सिंह द्वारा पंज प्यारों के चयन का उदाहरण देते हुए बताया कि किसी भी संस्था के लिए चयनित किए जाने वाले पदाधिकारियों की जिम्मेदारी पंज प्यारों से कम नहीं होती। इसलिए चुने जाने वाले पदाधिकारियों के कंधो पर सभी को साथ लेकर चलने का महत्वपूर्ण दायित्व है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री नवीन चौहान, संगठन महामंत्री डा.मनोज सोही सहित अन्य पदाधिकारियांे एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि मीडिया की भूमिका को लेकर समग्र बातचीत की जा सकती है। लेकिन जिस तरह से प्रदेश मे तीर्थ यात्रीयों और पर्यटकों में आज तक अंतर नहीं हो सका है। उसी तरह पत्रकारों तथा मीडियाकर्मियों मे भी भेद करना कठिन है। पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र को मजबूत करें, पत्रकारों की सुरक्षा नितान्त जरूरी है। आज के परिप्रेक्ष्य में पत्रकारों के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं, सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों को सचेत रहना चाहिए, लोकतांत्रिक व्यवस्थाए बनी रहेंगी तो राष्ट्र मजबूत रहेगा। भट्ट ने कहा कि वर्तमान मे पत्रकारों के कंधों पर जिम्मेदारी ज्यादा है। जिसे समझते हुए सभी को काम करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जूना अखाडा के श्रीमहंत भाष्कर पूरी महाराज ने सभी को आर्शीवचन के साथ मां माया देवी कि चुनरी भेंट की। प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल के संचालन मंे सम्पन्न हुए कार्यक्रम में यूनियन के संरक्षक डा.एसएस जायसवाल ने यूनियन का सविस्तार परिचय दिया तथा वर्तमान परिपेक्ष में पत्रकारों की भूमिका के बारे में कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रस्तुत की। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने शपथ लेने वाले सभी पदाधिकारियों तथा अतिथियांे का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितांे के लिए काम करने और प्रैस क्लब कि गरिमा को बढ़ाने मंे सहयोग करेगी। प्रेस क्लब महासचिव सूर्यकान्त बेलवाल ने आगुतंकों का स्वागत करते हुए जे.यू.यू. की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला सूचनाधिकारी रतिलाल शाह को प्रतीक चिन्ह् एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण झा ने भी सभी आगुतंको का आभार जताते हुए नर्वनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह मंे अतिथियांे को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत, कुलभूषण शर्मा, नरेश दिवान शैली, रामेश्वर गौड़, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव, आनन्द गोस्वामी, अजय चौहान, शैलेन्द्र गौदियाल, कमल मिश्रा, श्रवण अरोरा, दीपक मिश्रा, आदेश त्यागी, सुनील दत्त पांडेय, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, डा.रजनीकान्त शुक्ल, रामचन्द्र कन्नौजिया, अमित शर्मा, श्रवण झा, राजेश शर्मा, गुलशन नैय्यर, संजय रावल, पूर्व महामंत्री ललितेन्द्र नाथ, अमित गुप्ता, डा.प्रदीप जोशी, देवेन्द्र शर्मा, अश्वनी अरोरा, जोगेन्द्र सिह मावी, प्रविन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा, डा.शिवा अग्रवाल, संदीप रावत, काशीराम सैनी, बालकृष्ण शास्त्री, तनवीर अली, के.के.पालीवाल, टीसी भट्ट, सुदेश आर्या, महावीर सिंह नेगी, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, निशा शर्मा, प्रदीप गर्ग, राव रियासत पुण्डीर, शिवकुमार शर्मा, राजीव तुम्बडिया, राधेश्याम विद्याकुल, सुभाष कपिल, संदीप शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, अनिरूद्ध भाटी, ओपी सिंह, रविकांत बेलवाल, रत्नमणि डोभाल, चन्द्रशेखर जोशी, मुकेश वर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.सतोष चौहान, योगाचार्य रजनीश, समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक, विशाल गर्ग, दिनेश जोशी, सुनील प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *