हरेला पर्व पर 65 हजार पौधारोपण का लक्ष्य, प्रत्येक परिवार लगाए एक पौधा : जिलाधिकारी टिहरी

गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में आज ’हरेला कार्यक्रम’ के आयोजन को लेकर सभी जनपद के जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद टिहरी से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा वीसी के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

बैठक में गढ़वाल मंडल आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में हरेला कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से नर्सरियों से समय पर पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा वृक्षारोपण के उपरांत समयबद्ध रूप से डैशबोर्ड एवं पोर्टल पर जीपीएस टैग्ड फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत कुल 65,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया कि जनपद को प्राप्त लक्ष्य के अंतर्गत विभिन्न वन प्रभागों को पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके अनुसार टिहरी वन प्रभाग को 20,000, नरेंद्रनगर वन प्रभाग को 20,000, मसूरी वन प्रभाग को 10,000, टिहरी डैम वन प्रभाग प्रथम, नई टिहरी को 7,000, टिहरी डैम वन प्रभाग द्वितीय, उत्तरकाशी को 4,000 तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग, उत्तरकाशी को 4,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालय हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित बृहद वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता करेंगे। इस वर्ष हरेला पर्व की थीम “हर गांव का यह पैगाम, एक पेड़ मां के नाम” निर्धारित की गई है, जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार बैनर एवं अन्य माध्यमों से किया जाएगा।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर ने जानकारी दी कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत सभी पौधारोपण स्थलों के जीपीएस टैग्ड फोटोग्राफ ’मेरी लाइफ’ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने नगर निकाय क्षेत्रों में भी प्रत्येक परिवार से अपने घर, आंगन, गमले अथवा उपलब्ध उपयुक्त स्थान पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही हरेला अभियान को सफल बनाया जा सकता है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *